न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन रेसिपी : घर बैठे लें बाजार जैसे मोमोज का स्वाद

आज हम आपके लिए घर पर ही बाजार जैसे मोमोज बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 May 2020 11:12:48

लॉकडाउन रेसिपी : घर बैठे लें बाजार जैसे मोमोज का स्वाद

लॉकडाउन को लंबा समय हो गया हैं और लोग अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सभी के मन में बाजार के स्वादिष्ट मोमोज की चाहत उठना स्वाभाविक हैं। लेकिन आप इस चाहत को घर पर पूरा कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए घर पर ही बाजार जैसे मोमोज बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

मैदा - 100 ग्राम (1 कप)
शिमला मिर्च - 1
बन्द गोभी - एक कप (कद्दूकस)
गाजर - आधा कप कद्दूकस की हुई
पनीर - आधा कप तोड़ा हुआ
तिल का तेल - 2 टेबल स्पून
काली मिर्च - एक चौथाई चम्मच से कम
लाल मिर्च - ऐच्छिक
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी
अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस हुआ
सिरका - 1 टेबल स्पून
सोया सास - 1 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा)
नमक - स्वादानुसार

momos recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus

भरावन की विधि

मोमोज की भरावन तैयार करने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म कर इसमें हरी मिर्च और अदरक, का पेस्ट डालकर भुनें अब इसमें प्याज, लहसुन, कतरी हुई सब्जियां और पनीर डालकर चलाएं। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, सिरका, काली मिर्च, सोया सॉस, नमक और धनिया डालकर कम से कम 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनिए। लीजिए तैयार हो गया मोमोज का भरावन।

मोमोज बनाने की विधि

एक गहरी परात लेकर छलनी से मैदा छान लें। अब इसमें पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें। आटे को करीब एक या डेढ़ घंटे के लिए ढंक कर रख दें ताकि ये सेट हो जाए। आटे की लोई में परथन लगाकर इसे पतली पूड़ी की तरह बेल लें और अब इस पूरी को हथेली में रखते हुए इसमें भरावन भर लें और हर तरफ से मोड़ते हुए किनारों से बंद कर दें। आब चाहें तो इसे मोदक या गुझिया का आकार भी दे सकते हैं।

अब मोमोज को पकाने वाला भाप वाला बर्तन लीजिए और उसमें ये मोमोज रखकर कम से कम 10 मिनट तक पकाइए। इसी तरह बाकी के मोमोज भी पकाए जाएंगे। लीजिए तैयार हैं आपके चटपटे मोमोज। इन्हें चटनी के साथ मजे से खाइए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका