कई लोग अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए ब्रेकफास्ट में सेलेड खाना पसंद करते हैं। सैलेड सेहत के लिए अच्छा खाना होता हैं। लेकिन लॉकडाउन के इस माहौल में इसमें भी नयापन लाने की जरूरत होती हैं, इसलिए आज हम आपके लिए ब्रेकफास्ट स्पेशल में मोजितो फ्रूट सैलेड बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
ब्लूबेरी - 2 कप
मौसमी फल - 2 कप
पुदीने की पत्तियां - 2 गुच्छी
स्ट्रॉबेरी - डेढ़ कप
![मोजितो फ्रूट सैलेड बनेगा बेहतरीन ब्रेकफास्ट #Recipe mojito fruit salad recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus]()
किवी - 2 कप (छिली हुई)
अंगूर - डेढ़ कप
नींबू का रस - 2 टेबलस्पून
चीनी - 3 टीस्पून
बनाने की विधि
- एक बाउल में 2 कप ब्लूबेरी, 2 कप मौसमी, 1,1/2 कप स्ट्रॉबेरी, 2 कप किवी और 1,1/2 कप अंगूर डालकर मिक्स करें।
- दूसरे बाउल में नींबू का रस, चीनी और पुदीने की पत्तियों को मिक्स करें।
- इसके बाद फ्रूट्स और नींबू जूस के मिश्रण को मिलाकर रेफ्रिजरेटर में 30 मिनट के लिए रख दें। फिर इसे फ्रिज से निकालकर दोबारा मिक्स करें।
- आपका मोजितो फ्रूट सैलेड बनकर तैयार है। अब आप इसे पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।