Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुरी मिर्ची वड़ा होता हैं स्पाइसी, सर्दियों में ले इसका स्वाद #Recipe

राजस्थान में कई तरह के स्नैक्स का स्वाद लिया जाता हैं। इन्हीं में से एक हैं जोधपुरी मिर्ची वड़ा जो अपने स्पाइसी टेस्ट के लिए बहुत पसंद किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Dec 2019 7:09:32

जोधपुरी मिर्ची वड़ा होता हैं स्पाइसी, सर्दियों में ले इसका स्वाद #Recipe

सर्दियों का मौसम जारी हैं और इस मौसम में गर्मागर्म स्नैक्स का स्वाद लेना एक अच्छा ऑप्शन साबित होता हैं। राजस्थान में कई तरह के स्नैक्स का स्वाद लिया जाता हैं। इन्हीं में से एक हैं जोधपुरी मिर्ची वड़ा जो अपने स्पाइसी टेस्ट के लिए बहुत पसंद किया जाता हैं। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

बड़ी हरी मिर्च - 6
बेसन - डेढ़ कप
नमक - डेढ़ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
अजवाइन - आधा छोटी चम्मचलाल मिर्च पाउडर- आधा छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - ⅛ छोटी चम्मच
आलू - 6 (500 ग्राम)
हींग - आधा चुटकी
जीरा - आधा छोटी चम्मच
अदरक - 1 इंच (घिसा हुआ)
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़ी चम्मच
तेल - वड़ा तलने के लिए mirchi vada recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

- एक गहरे बर्तन में डेढ़ कप बेसन लें और इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए ऐसा घोल तैयार करें जो चिकना हो। घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए जिससे कि पकौड़े बना सकें। इस घोल में आधा छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और ⅛ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर अच्छे से मिला लें। अब इस घोल को थोड़ी देर के लिए ढंक कर रख दें ताकि ये थोड़ा फूल जाए।
- अब मिर्ची वड़ा की स्टफिंग बनाने के लिए लेकर इसे मैश कर लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर इसे आंच पर चढ़ा दें ताकि तेल गर्म हो जाए। गर्म तेल में आधा चुटकी हींग, आधाछोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का सा भूनें।
- फिर इसमें 1 इंच अदरक कसा हुआ, 2 हरी मिर्च डाल कर हलकी आंच पर भूनें। अब इसमें आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, आलू के टुकड़े, 1 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डाल कर आलू को मसलते हुए इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें आधा छोटी चम्मच गरम मसाला और 2-3 बड़ी चम्मच हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लें और कढ़ाई में अच्छे से भून लें। लीजिए तैयार हो गई है आपकी स्टफिंग।
- अब बड़ी हरी मिर्च ले चाकू से बीच में एक चीरा लगा लें और मिर्च के सारे बीज निकालकर साफ कर लें।
- कढ़ाई को आंच पर चढ़ाएं और इसमें तेल डालकर गर्म कर लें। अब मिर्च ले कर उसमें आलू की भरावन भर लें और मिर्च के ऊपर भी इस भरावन को लपेट दें। बाकी की मिर्चों को भी इसी तरह भरना है।
- जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो मिर्ची वड़ा को बेसन के घोल में अच्छे से डुबोकर इसे मद्धम आंच पर भून लें। जब यह दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे एक दूसरी प्लेट में निकाल लें।
- लीजिए तैयार है आपका गर्मागर्म स्वादिष्ट तीखा चटपटा मिर्ची वड़ा, इसे आप खट्टी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ मेहमानों के सामने सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology