न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिनटों में तैयार होता हैं 'मसाला ऑमलेट', स्वाद के साथ होगी प्रोटीन की भरपाई #Recipe

आज हम आपके लिए 'मसाला ऑमलेट' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद के साथ प्रोटीन की भरपाई भी करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Jan 2020 11:10:07

मिनटों में तैयार होता हैं 'मसाला ऑमलेट', स्वाद के साथ होगी प्रोटीन की भरपाई #Recipe

सर्दियों के इस मौसम में अच्छे नाश्ते की दरकार तो सभी को होती हैं और इसके लिए कुछ हेल्दी चुना जाए तो स्वाद के साथ सेहत भी मिल जाती है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर अंडे का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। आज हम आपके लिए 'मसाला ऑमलेट' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद के साथ प्रोटीन की भरपाई भी करेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

अंडे - 4
अदरक का पेस्ट - 1 टीस्पून
लहसुन का पेस्ट - 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
हल्दी पाउडर - 1 टीस्पून
प्याज - 1 (बारीक कटा)
शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी)
टमाटर - 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
जैतून का तेल - 3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च - स्वादानुसार
मक्खन - आधा टेबलस्पून
हरी धनिया - 1 टेबलस्पून
हरा प्याज - 1 टीस्पून (बारीक कटा)

masala omelette recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

- एक मिक्सिंग बाउल में चारों अंडों को तोड़कर अच्छी तरह से फेंट लें। इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर या कुटी हुई काली मिर्च डालकर मिक्स कर लें।

- पैन में तेल गरम करें। फिर इसमें अदरक का पेस्ट और लहुसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक मीडियम आंच पर भून लें। फिर इसमें प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और हरी मिर्च डालकर दो से तीन मिनट तक भून लें। अब इसमें लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक धीमी आंच पर दो से तीन मिनट तक पका लें और गैस बंद कर दें।

- एक नॉनस्टिक पैन में मक्खन डालें और जब मक्खन पिघल जाए, तब इसमें अंडे का मिक्सचर डालकर उसे चारों तरफ फैला दें और ऊपर से हरा धनिया, हरा प्याज डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।

- इसके बाद अंडे के ऊपर सब्जियों का मिक्सचर डालें और ऑमलेट को हाफ फोल्ड कर लें और सर्विंग प्लेट में निकालकर गरमा-गरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'

तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना

'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान

फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'

Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने

कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं

रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म