गर्मियों के दिनों में विभिन्न प्रकार की ड्रिंक्स का स्वाद लिया जाता हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। इन दिनों में आम का स्वाद सभी को भाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मैंगो शेक बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद गर्मियों के दिनों में किसी अमृत से कम नहीं हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
आम - 3 छिले हुए
दूध - 1 कप
चीनी स्वादानुसार
![गर्मियों में अमृत के समान हैं मैंगो शेक, ले इसका बेहतरीन स्वाद #Recipe mango shake recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
आईसक्रीम - 4 स्कूप
चैरी - 5 से 6
ड्रायफ्रूट्स - 2 टेबलस्पून (बारीक कटे)
बनाने की विधि
ड्रायफ्रूट्स आईसक्रीम और चेरी को छोड़कर सभी इंग्रेडिएंट्स को ग्राइंडर में डालकर मिक्स करें। इसे एक गिलास में निकालकर फ्रिज में रख दें। फिर सर्विंग गिलास में ऊपर से आईसक्रीम, चैरी और ड्रायफ्रूट्स डालकर गॉर्निश करके सर्व करें।