चटपटा खाने की चाहत तो सभी की होती हैं और इसके लिए घरों में कई व्यंहन बनाए जाते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए ऐसे व्यंजन की Recipe लेकर आए हैं जो आपने शायद ही ट्राई किया होगा। हम बात कर रहे हैं मिनटों में तैयार होने वाली चटपटी खाखरा चाट की जिसका स्वाद सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 12 मिनी खाखरा
- 1 आलू (उबला व चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 प्याज़ (कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- आधा टीस्पून जीरा पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- 1/4 कप उबले हुए कॉर्न
- 2 टेबलस्पून हरी चटनी
- 2 टेबलस्पून इमली-खजूर की मीठी चटनी
![मिनटों में तैयार होगी चटपटी खाखरा चाट, सभी को पसंद आएगा स्वाद #Recipe khakra chaat recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
- आधे नींबू का रस
- थोड़ी-सी दही (गार्निशिंग के लिए)
- थोड़ी-सी बारीक़ सेव (गार्निशिंग के लिए)
बनाने की विधि
- टॉपिंग के लिए बाउल में कॉर्न, आलू, प्याज़, नमक, जीरा पाउडर, आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, हरी - चटनी, मीठी चटनी, हरा धनिया, नींबू का रस और चाट मसाला मिलाएं।
- डिश में खाखरा रखकर टॉपिंग फैलाएं।
- इसके ऊपर स्वादानुसार दही, मीठी चटनी, हरी चटनी और बारीक़ सेव डालें।
- बची हुई लाल मिर्च पाउडर बुरककर सर्व करें।