न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीरी दम आलू के साथ बनाए अपने भोजन को स्पेशल #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कश्मीरी दम आलू बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो इसे अलग अंदाज में पेश करता हैं और बेहतरीन स्वाद देता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 5:58:54

कश्मीरी दम आलू के साथ बनाए अपने भोजन को स्पेशल #Recipe

आलू एक सामान्य सब्जी हैं जिसे आमतौर पर घर में बनाया जाता हैं। लेकिन इसी आलू को अलग अंदाज में बनाकर स्पेशल बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कश्मीरी दम आलू बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो इसे अलग अंदाज में पेश करता हैं और बेहतरीन स्वाद देता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

उबले आलू - 11 (300 ग्राम)
टमाटर - 4 (250 ग्राम)
हरी मिर्च - 1
अदरक - ½ इंच टुकडा़
काजू - 8 से 10
हरा धनिया - टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
तेल - 3 टेबल स्पून
जीरा - ¼ छोटी चम्मच
हींग - ½ पिंच
दालचीनी - 1
बड़ी इलायची - 1
लौंग - 2
काली मिर्च - 4-5
हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार

kashmiri dum aloo recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए छोटे किस्म के आलू उबाल लें। आलू को बहुत अधिक नहीं उबालना है। बस कुकर में 1 सीटी आने पर गैस बंद कर दें और आलू निकाल लें। उबले आलू को छील लें। छीले आलू को फार्क कर लीजिए जिससे की आलू के अंदर मसाले अच्छे से जा सकें। आलू में ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ¼ छोटी चम्मच से कम लाल मिर्च पाउडर और ¼ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिक्स कर लें। इसके बाद टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट बना लें। वहीं आलू को तलने के लिए पैन को गैस पर रखें इसमें 2 से 3 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम करें।

तेल गरम होने पर इसमें आलू डाल कर चारों ओर से ब्राउन होने तक सेक लें। आलू के ऊपर अच्छा ब्राउन क्रिस्पी रंग आ जाने पर इन्हें बाउल में निकाल लें। अब पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें। गरम तेल में जीरा, दालचीनी का टुकड़ा, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची के दाने डाल कर हल्का सा भून लें। अब इसमें हींग, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी डाल कर हल्का सा भून लें। अब इस मसाले में टमाटर काजू का पेस्ट डाल दें। साथ ही इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूनें जब तक की मसाले पर से तेल न अलग होने लगे।

मसाले में 1 कप पानी डाल कर मिक्स करें। ग्रेवी अगर गाढ़ी लग रही है तो इसमें ½ कप पानी मिला सकते हैं। ग्रेवी में गरम मसाला, नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दें। ग्रेवी में सिके हुए आलू को डाल कर मिला लें। सब्जी को ढक कर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट तक पकने दें। दम आलू बनकर तैयार है। हरा धनिया डाल कर सजाएं। इन मन ललचाने वाले जायके से भरपूर दम आलू को चपाती, पराठे, नान या चावल के साथ खाएं और इसके स्वाद का मजा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी