पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर छा रहा है और लोगों में डर का माहौल बना हुआ हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी हैं कि खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए हर्बल टी बनाने कि आसान Recipe लेकर आए हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग बनाएगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
नीबू - 1 (रस)
ताजा थाइम या 1 चम्मच सूखा अजवायन के फूल
अदरक - 2 इंच टुकड़ा (रस)
मुनक्का - 15
शहद - 2 टेबलस्पून
![आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाएगी यह हर्बल टी #Recipe herbal tea recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,coronavirus]()
एप्पल साइडर सिरका - 1 टेबलस्पून
ताजा लहसुन - 1 कली
पानी - 1 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले पानी में थाइम को उबालें।
- इसे कम से कम 15 मिनट तक उबालें।
- जब यह पानी में पूरी तरह जल जाएं इसे बाहर निकालें।
- अब इस पानी में बाकी की सामग्री मिलाएं।
- आखिर में इसमे लहसुन की कली पीस कर डालें।
- आपकी चाय बनकर तैयार है इसे आप दिन में 2 से 3 बार पी सकते है।