लॉकडाउन के चलते सभी अपने घर से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में घर बैठे-बैठे कुछ स्वादिष्ट और पसंदीदा खाने की चाहत मन में ही उठती रहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए साबूत मसालों के स्वाद से भरपूर नॉनवेज स्नैक्स 'हरियाली चिकन टिक्का' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम बोनलेस चिकन (टुकड़ों में कटे हुए)
- 1 कप हरा धनिया
- मुट्ठी भर पुदीना
- 3-4 लहसुन की कलियां
![नॉनवेज स्नैक्स में बनाए 'हरियाली चिकन टिक्का' #Recipe hariyali chicken tikka recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 3 टेबलस्पून ताज़ी क्रीम
- 1 टेबलस्पून मैदा
- 2 टेबलस्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- हरा धनिया, पुदीना, लहसुन और नमक मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस मिश्रण को चिकन पर लगाकर एक घंटे के लिए रख दें।
- क्रीम, मैदा और 1 टेबलस्पून तेल मिलाकर चिकन पर लगाएं।
- चिकन के टुकड़ों को सींक पर खोंस लें।
- तेल लगाकर सुनहरा होने तक सिगड़ी पर सेंकें।