न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं 'गुजराती कढ़ी' का स्वाद, जानें इसे बनाने का आसान तरीका #Recipe

आज हम आपके लिए 'गुजराती कढ़ी' बनाने की बेहद आसान Recipe लेकर आए हैं जो आपको बेहतरीन स्वाद का आनंद देगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Sep 2019 11:45:14

लेना चाहते हैं 'गुजराती कढ़ी' का स्वाद, जानें इसे बनाने का आसान तरीका #Recipe

कढ़ी का स्वाद सभी ने चखा हुआ हैं और सभी को इसका चटकारा स्वाद बेहद पसंद आता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि कढ़ी का स्वाद भी जगह के अनुसार बदलता रहता हैं। जी हाँ, कर क्षेत्र के खानपान का अपना विशेष स्वाद होता हैं और कढ़ी के लिए तो गुजरात को विशेष माना जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'गुजराती कढ़ी' बनाने की बेहद आसान Recipe लेकर आए हैं जो आपको बेहतरीन स्वाद का आनंद देगी। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री
खट्टा दही(Curd) - 400 ग्राम
बेसन --80 ग्राम
तेल - 3 टेबल स्पून
हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी)
लहसुन- 3 कली बारीक कटा
चीनी - एक छोटी चम्मच
साबुत लाल मिर्च - 2
जीरा - आधा छोटी चम्मच
सरसों के दाने - आधा छोटी चम्मच
मेथी के दाने - एक तिहाई छोटी चम्मच
करी पत्ता - 10
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा)
हींग - 3 पिंच
नमक - स्वादानुसार

gujrati kadhi recipe,recipe,kadhi recipe,gujrati recipe,special recipe

बनाने की विधि
- एक छननी लेकर बेसन को छान लीजिए। अब मिक्सी में बेसन और दही(Curd) को डालकर अच्छी तरह फेंट ले ताकि गांठें बाकी न रह जाएं। अब इस घोल को किसी गहरे बर्तन में निकाल लें। अगर एक कटोरी दही(Curd) ली है तो तीन कटोरी पानी इस घोल में अच्छे से मिला लें।
- अब नॉनस्टिक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और इसमें राई, मेथी दाना और जीरा का तड़का लगाएं। जब ये हल्के भुन जाएं तो मीठी नीम के पत्ते (करी पत्ता), लाल मिर्च, हरी मिर्च, लहुसन और हल्दी पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए आधे मिनट से भी कम भूनें ताकि मसाला जले नहीं।
- अब इसमें कढ़ी के लिए तैयार किया गया घोल डालकर तेज आंच पर उबाल आने तक पकाते रहे। जब उबाल आ जाए इसके बाद कढ़ी को चलाना बंद कर दें। कढ़ी में ऊपर से नमक और चीनी मिलाएं। लाल मिर्च और हरा धनिया भी ऊपर से डालकर कढ़ी को करीब 15 से 20 मिनट तक पकने दीजिए।
- लीजिए तैयार है आपकी स्वादिष्ट गुजराती कढ़ी। अब इस कढ़ी को एक सर्विंग बाउल में निकाल लें।
- एक छोटी कढ़ाई में देसी घी गर्म कर उसमें थोड़ा राई और जीरा डालकर तड़कायें और आंच बंद कर दें। ऊपर से इसमें थोड़ी पीसी लाल मिर्च और 2 साबुत लाल मिर्च डालकर। इस तड़के को कढ़ी में ऊपर से डालें। इसके बाद इसे धनिया से गार्निश करते हुए डायनिंग टेबल पर सर्व करें। आप स्टीम राइस के साथ इस जायकेदार कढ़ी का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म