शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा स्नैक्स मिल जाए तो आनंद और बढ़ जाता हैं। ऐसे में गृहणियां सोचती हैं कि घर पर ही क्या कुछ नया बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए गुजराती स्नैक्स 'चोराफली' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
बेसन - 150 ग्राम
तेल - 2 कप
उरद डाल का आटा - 1/2 कप
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
![चाय का मजा बढ़ाएंगे गुजराती स्नैक्स 'चोराफली' #Recipe gujarati chorafali recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच
चाट मसाला - 2 चम्मच
काला नमक - 1/2 चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री को किसी बर्तन में डालकर आटे की तरह गूंथ लें।
- मिक्स करने के बाद इसे लगभग 5 से 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 10 मिनट बाद इस आटे में से लम्बाई में 1 इंच मोटा रोल बनाएं और इसे दो भागों में बराबर काटें।
- अब इसे चकला पर रख के हल्का पतला बेल लीजिए।
- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गरम करें और इसमें बेले हुए चोराफली को डालकर अच्छे से तल लें।
- अब इसे किसी प्लेट में निकालें औ ऊपर से चाट मसाला डाल कर पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।