जब भी कभी स्नैक्स की बात आती हैं तो सभी को पनीर की याद आती है जिससे बने स्नैक्स स्वाद के साथ ही सेहत भी दें। ऐसे में आज हम आपके लिए जिंजर गार्लिक पनीर की Recipe लेकर आए हैं। इसे बनाने में कम मेहनत के साथ ही कम समय लगता हैं। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
पनीर - 150 ग्राम
टोमेटो सॉस - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
सोया सॉस - 1/2 चम्मच
अदरक पेस्ट - 1/2 चम्मच
लहसुन पेस्ट - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
![स्नैक्स में ले जिंजर गार्लिक पनीर का चटपटा स्वाद, कम मेहनत में होगा तैयार #Recipe ginger garlic paneer recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
तेल - तलने के लिए
हल्दी - 1/2 चम्मच
बनाने की विधि
- जिंजर गार्लिक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर को पीस में काटकर एक बर्तन में रख लें।
- इसके बाद एक बर्तन में सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स करके कुछ देर मसाला सेट होने के लिए रख दें।
- अब आप मिश्रण में पनीर को डालकर कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दें।
- इसके बाद एक पैन में तेल गरम होने के लिए रख दें।
- जैसे ही तेल गरम हो जाए, तो मैरीनेट किए हुए पनीर के पीस को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।-
- अब इसे प्लेट में निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।