ब्रेकफास्ट में अंडा बेहतरीन नाश्ता साबित होता हैं। अंडे से कई चीजें बनाई जाती हैं जैसे हाफ बॉइल्ड, आमलेट आदि। लेकिन अगर इस लॉकडाउन समय में आप कुछ स्पेशल ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए फ्रेंच टोस्ट बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह आपके लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट का काम करेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 4 ब्रेड के स्लाइस (किनारे कटे हुए)
- 4 अंडे फेंटे हुए
- 2 टीस्पून हरी धनिया
![लॉकडाउन रेसिपी : हेल्दी ब्रेकफास्ट में बनाए फ्रेंच टोस्ट french toast recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 4 टीस्पून प्याज़
- 3 हरी मिर्च (सभी बारीक कटे हुए)
- तलने के लिए तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- फेंटे हुए अंडे में प्याज़, हरी धनिया, हरी मिर्च व नमक मिलाएं।
- पैन में तेल लगाकर ब्रेड के स्लाइस को अंडे के घोल में डुबोकर क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
- शहद या टोमैटो केचअप के साथ गरम-गरम सर्व करें।