न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंह का स्वाद बढ़ाएगा दही वड़ा, ले वीकेंड का मजा #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए 'दही वड़ा' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद सभी का दिल जीत लें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Jul 2020 6:16:36

मुंह का स्वाद बढ़ाएगा दही वड़ा, ले वीकेंड का मजा #Recipe

वीकेंड आते ही घरो में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और इनका स्वाद लिया जाता है। ये व्यंजन मुंह का स्वाद बढ़ाते हुए वीकेंड का मजा बढ़ाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए 'दही वड़ा' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद सभी का दिल जीत लें। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 500 ग्राम उड़द दाल
- ½ टीस्पून बेकिंग पाउडर
- 1 कप दही
- ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- ¼ टीस्पून काला नमक
- नमक स्वादनुसार
- 1 कप रिफाइंड तेल
- 1 टीस्पून चीनी
- 2 टेबलस्पून जीरा पाउडर
- 1 टेबलस्पून चाट मसाला

सजावट के लिए

- 2 इंच अदरक
- 1 मुट्ठी बारीक कटा हरा धनिया
- 2 हरी मिर्च
- 1 टेबलस्पून इमली का पेस्ट

dahi vada recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की वि​धि

इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को धुलकर रात भर भिगो कर रख दें। सुबह इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर ग्राइंड कर इसका बारीक पेस्ट बना लें। बैटर इतना गाढ़ा होना चाहिए ताकि इससे वड़ा आसानी से बन सके। बैटर को लाइट और फ्लफी होने तक अच्छी तरह से फेंट लें। अब इसमें बेकिंग पाउडर और नमक डालकर फिर से फेंटें। बैटर तैयार है या नहीं यह जानने के लिए बैटर को धीरे-धीरे पानी के ग्लास में डालें। अगर बैटर ऊपर से बहने लगे मतलब यह तैयार है। अब एक डीप फ्राइंग पैन में तेल गर्म कर लें अपने हथेलियों में प्लास्टिक सीट पहन लें। इस प्लास्टिक सीट को गीला कर लें और बैटर से अपने हथेलियों की मदद से एक बड़ी नींबू के आकार की गेंद बना लें।

इसके बाद गीली अंगुलियों से गेंद को ऊपर से दबाकर सपाट कर लें। इसे गर्म तेल में धीरे से डाल दें। अब मध्यम आंच पर इसे कुछ समय तक डीप फ्राई करें, फिर आंच को कम करके धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। इन डीप फ्राइड वड़ों को पानी भरे बाउल में डालें और 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही भिगोकर छोड़ दें। फिर इसे निकाल कर अपने हथेलियों के बीच दबाएं जिससे कि अतिरिक्त तेल निकल जाए। इसे अलग रख लें। सारे बैटर का इसी तरह से वड़ा बनाकर फ्राई कर लें।

अब छलनी से छानकर दही निकालें जिससे कि उसमें कोई बुलबुला न रहे। इसमें चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ।अब दही वड़ा मसाला बनाने के लिए जीरे को सूखा भुन लें जब तक इसका रंग ब्राउन न हो जाए और इससे खुशबू आने लगे। जीरे को ग्राइंड करके पाउडर बना लें। अब हरी मिर्च और धनिये की पत्तियों को बारीक काट लें। अदरक को साफ करके बारीक काट लें। दही वड़ा सर्व करने के लिए सर्विंग बाउल में वड़ा रखें और इसके ऊपर दही के मिश्रण को पूरी तरह से डालकर ढक दें। ऊपर से चाट मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर छिड़क दें। इसके साथ ही इस पर एक चम्मच इमली की चटनी और हरी चटनी डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स