सुबह का ब्रेकफास्ट किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी होता हैं जो आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कॉर्न सैंडविच बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप उबले हुए मक्के के दाने
- 3 टेबलस्पून मेयोनीज़
- नमक स्वादानुसार
- 1 टीस्पून बारीक कटा धनिया
- 1 टेबलस्पून टमैटो केचअप
- ब्राउन ब्रेड की कुछ स्लाइसेज
![हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट साबित होगा कॉर्न सैंडविच #Recipe corn sandwich recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- जरूरत भर मक्खन
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
बनाने की विधि
- एक बोल में मक्का, मेयोनीज़, नमक, धनिया, टमैटो केचअप और काली मिर्च पाउडर को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- ब्रेड की स्लाइसेज के ब्राउन साइड्स को चाकू की मदद से काट दें।
- अब ब्रेड को भी चाकू से ही तिकोने आकार में काट लें।
- ब्रेड की हर स्लाइस पर पहले मक्खन लगाएं। फिर स्टफिंग फैलाएं। दूसरी ब्रेज स्लाइस से कवर करें।
- ग्रिल पैन लें। इस पर मक्खन डालें। अब ब्रेड की स्लाइसेज़ को एक-एक कर दोनों ओर से सेंक लें।