वीकेंड जारी हैं और इस कोरोना काल में बाहर जाना भी मुनासिब नहीं हैं। ऐसे में सभी घर पर ही अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। दिन के समय में सभी को ठंडी ड्रिंक की चाहत होती हैं जो अपने अनोखे स्वाद से दिन को स्पेशल बनान दे। इसलिए आज हम आपके लिए कॉफी चॉकलेट शेक बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सबही को पसंद आता है। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप दूध, डेढ़ कप चॉकलेट सिरप (रेडीमेड)
- 1 टीस्पून चॉकलेट
![कॉफी चॉकलेट शेक के साथ बच्चों का दिल करें खुश #Recipe coffee chocolate shake recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1/4 कप फ्रेश क्रीम (थोड़ी-सी सजाने के लिए रखें)
- 3-4 चेरी (सजाने के लिए)
बनाने की विधि
- सारी सामग्री को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
- पहले ग्लास में थोड़ा-सा चॉकलेट सिरप डालें।
- फिर चॉकलेट शेक डालकर ऊपर से क्रीम डालें।
- चेरी और सिरप से गार्निश करके सर्व करें।