कोरोनावायरस की वजह से देशब हर में लॉकडाउन हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर देखा गया हैं। बच्चों की स्कूल भी बंद हैं और बाहर खेलने जाना भी। ऐसे में बच्चों के मन को खुश रखने के लिए स्पेशल व्यंजन की मदद ली जा सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए चायनीज़ पकौड़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बेहतरीन स्वाद देंगे। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 2 कप पत्तागोभी (बारीक़ कटे हुए)
- 1 शिमला मिर्च (बारीक़ कटे हुए)
- 1/4 कप हरी प्याज़ (बारीक़ कटे हुए)
- 2 हरी मिर्च (बारीक़ कटे हुए)
- 1 गाजर (कद्दूकस की हुई)
![लॉकडाउन में चायनीज़ पकौड़ा से बनाए बच्चों का दिन स्पेशल #Recipe chinese pakoda recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus]()
- 2 टेबलस्पून मैदा
- आधा कप कॉर्नफ्लोर
- 2 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- तलने के लिए तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिक्स करें।
- आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।
- कड़ाही में तेल गरम करके पकौड़े डालकर सुनहरा व क्रिस्पी होने तक तल लें।
- शेज़वान सॉस के साथ सर्व करें।