पनीर का सेवन सेहत के लिहाज से बहुत जरूरी होता हैं जो आपके शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ती करता हैं। ऐसे में हम आपके लिए इसका अलग स्वाद लेकर आए हैं जो आपको बहुत पसंद आएगा। आज इस कड़ी में हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सभी को पसंद आएगी। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
पनीर - 250 ग्राम
तेल - जरूरत अनुसार
मैदा - 1 से 2 चम्मच
कॉर्न फ्लॉर - 1 से 2 चम्मच
नमक - 1 टीस्पून घोल में डालने के लिए
हरी मिर्च - 6 से 7 छोटे टुकड़ों में कटी हुई
लहसुन - 6 कलियां, बारीक कटी हुई
प्याज - 3
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
शिमला मिर्च - 1
टमाटर - 1
सोया सॉस - 1 चम्मच
रेड चिली सॉस - 1 चम्मच
![घर पर ही बनाए रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe chilli paneer recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
टोमॉटो सॉस - 2 चम्मच
सफेद सिरका - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 3 चम्मच
बनाने की विधि
- एक बाउल में मैदा, कार्न फ्लॉर, नमक और पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें।
- साथ ही पैन में तेल भी गर्म होने के लिए रख दें।
- पनीर को घोल में अच्छी तरह कोटिंग करके, तेल में शैलो फ्राई करें।
- पनीर हल्का गोल्डन रंग का फ्राई होना चाहिए।
- पनीर को टिश्यू पेपर पर निकालकर रख लें, अब उसी पैन में अलग से बताया गया तेल लें।
- तेल गर्म होने पर उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ देर के लिए भूनें।
- अच्छी तरह भुनने के बाद चकौर कटी हुई प्याज भी डाल दें।
- 1 मिनट के बाद शिमला मिर्च और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर सभी को भूनें।
- तैयार मसाले में सोया सॉस, सफ़ेद सिरका, रेड चिली सॉस, टोमॉटो सॉस, नमक और तले हुए पनीर के टुकड़े डालकर 2-3 मिनट के लिए इन्हें सॉटे करें।
- स्वादिष्ट चिली पनीर बनकर तैयार है, इसे ब्रेड, नान या फिर चपाती के साथ सर्व करें।