Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेड कटोरी पिज़्ज़ा से बनाए अपने वीकेंड को स्पेशल #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए ब्रेड कटोरी पिज़्ज़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 6:26:09

ब्रेड कटोरी पिज़्ज़ा से बनाए अपने वीकेंड को स्पेशल #Recipe

वीकेंड आ चुका हैं जिसका सभी को इन्तजार रहता हैं। इन दिनों में सभी कुछ स्पेशल बनाने और खाने की चाहत रखते हैं। इस कोरोना काल में आप घर पर कुछ स्पेशल बना सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए ब्रेड कटोरी पिज़्ज़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं। आप चाहें तो पिज्जा के विकल्प के तौर पर ब्रेड कटोरी पिज़्ज़ा खा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

ब्रेड - 4 स्लाइस
मॉजेरेला चीज़ - 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
शिमला मिर्च - 1 (आधा कप) (बारीक कटी )
स्वीट कॉर्न दाने - 2 टेबल स्पून
बेबी कॉर्न - 3 से 4 (बारीक कटे)
काली मिर्च - 10 (दरदरी कुटी)
चिल्ली फ्लेक्स - ¼ छोटी चम्मच
ऑरिगेनो - ½ छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
पिज्ज़ा सॉस - 2 टेबल स्पून bread katori pizza recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

- ब्रेड कटोरी पिज्जा बनाने के लिए एक कटोरी से ब्रेड को गोल काटकर लीजिए। ब्रेड कटोरी पिज्जा के लिए आपका बेस रेडी है।
- पिज्जा की स्टफिंग बनाने के लिए, एक बड़े बौल में स्वीट कॉर्न, कटे हुए बेबी कॉर्न्स , कटी शिमला मिर्च डालिए। इसमें हल्का सा नमक, ¼ छोटी चम्मच ऑरिगेनो, कुटी काली मिर्च और 2 से 3 छोटी चम्मच मॉजेरेला चीज़ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब ब्रेड कटोरी पिज्जा बनाने के लिए 4 बराबर की गोल आकार की कटोरियां लीजिए। अब गोल कटी हुई ब्रेड को बोर्ड पर रखकर बेलन से हल्का सा बेल कर थोड़ा पतला कर लें।
- अब इस ब्रेड को धीमे से हथेली पर रखें और ब्रश की मदद से ब्रेड पर थोड़ा सा पिज्जा सॉस लगाएं। इसके बाद, कटोरी में ब्रेड को पहले बीच में रख दें। इसके बाद ब्रेड पर 2 से 3 छोटी चम्मच स्टफिंग रख लें। इसके ऊपर 2 छोटी चम्मच मोजेरेला चीज़, हल्का सा अॉरिगेनो और थोड़े से चिल्ली फ्लेक्स डाल दें।
- ब्रेड कटोरी पिज्जा को बेक करने के लिए, ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर 5 मिनिट के लिए प्रीहीट कर लें। बेकिंग ट्रे में सारी कटोरियां रख लें। ओवन की बीच वाली रैक पर ट्रे को रख दीजिए और 180 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान पर 10 मिनिट के लिए बेक कर लें।
- 10 मिनिट बाद, पिज़्ज़ा को ओवन से बाहर निकालकर चेक करें। अगर चीज पिघल गई है और ब्रेड हलकी भूरी हो गई है तो इसका मतलब है कि आपका पिज्जा अच्छे से बेक हो चुका है। हाथ में ग्लव्स पहनकर कटोरियों को निकालकर स्लैब पर रख डेम और ठंडा होने दें।
- अब चाकू की मदद से पिज्जा को किनारे से अलग करते हुए निकाल लीजिए और प्लेट में रख लें। लीजिए तैयार है आपका ब्रेड कटोरी पिज्जा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पंजाब: तरनतारन बस हादसे में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री मान ने जताया दुख
पंजाब: तरनतारन बस हादसे में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री मान ने जताया दुख
महाराष्ट्र: अमित शाह आज पुणे में शुरू करेंगे भारत टैक्सी सेवा, चालकों को मिलेगा नया विकल्प
महाराष्ट्र: अमित शाह आज पुणे में शुरू करेंगे भारत टैक्सी सेवा, चालकों को मिलेगा नया विकल्प
लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, जापान मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बने
लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, जापान मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बने
असम: काजीरंगा हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, बस से हटाया गया था स्पीड लिमिटर
असम: काजीरंगा हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, बस से हटाया गया था स्पीड लिमिटर
'रामायण' की कमाई में रविवार को तेजी, 11वें दिन सुबह तक ₹14.21 करोड़ का कलेक्शन
'रामायण' की कमाई में रविवार को तेजी, 11वें दिन सुबह तक ₹14.21 करोड़ का कलेक्शन
दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 350 के पार; कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर पर
दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 350 के पार; कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर पर
छठ विवाद पर रोहिणी आचार्य का राज ठाकरे को जवाब, बोलीं- बिहार की आस्था को नीचा दिखाने की कोशिश
छठ विवाद पर रोहिणी आचार्य का राज ठाकरे को जवाब, बोलीं- बिहार की आस्था को नीचा दिखाने की कोशिश
Koffee With Karan 9 के नए प्रोमो में अनन्या पांडे का फोन कॉल राउंड, कार्तिक आर्यन ने उठाया फोन
Koffee With Karan 9 के नए प्रोमो में अनन्या पांडे का फोन कॉल राउंड, कार्तिक आर्यन ने उठाया फोन
astrology