वीकेंड आ चुका हैं और सभी इस दिन चाय की चुस्कियां लेते हुए आराम करना पसंद करते हैं। लेकिन इस चाय का मजा तब और बढ़ जाता हैं जब इसके साथ कुछ चटपटा स्नैक्स हो। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए क्रिस्पी ब्रेड बॉल्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपके वीकेंड की चाय को स्पेशल बनाने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 8 स्लाइस ब्रेड
- 3 आलू उबले और मैश किए हुए
- 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
- आधा टीस्पून अदरक का पेस्ट
- आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
- आधा टीस्पून धनिया पाउडर
- आधा टीस्पून गरम मसाला पाउडर
![क्रिस्पी ब्रेड बॉल्स के साथ बनाए वीकेंड की चाय को स्पेशल #Recipe bread balls recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1/4 टीस्पून अजवायन
- 2 टेबलस्पून पुदीना बारीक़ कटा हुआ
- नमक स्वादानुसार
- थोड़ा-सा ब्रेड क्रंब्स|
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- ब्रेड को छोड़कर बाकी सारी सामग्री मिला लें।
- ब्रेड को पानी में डुबोकर तुरंत निकालकर एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें।
- आलूवाला मिश्रण भरकर बॉल का शेप दें।
- गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें।