न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिनटों में तैयार होंगे फूले हुए भटूरे, जानें बनाने का आसान तरीका #Recipe

आज हम आपके लिए भटूरे बनाने की Recipe लेकर आए है जिसकी मदद से आसानी से फूले हुए भटूरे बनाए जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Apr 2019 3:16:49

मिनटों में तैयार होंगे फूले हुए भटूरे, जानें बनाने का आसान तरीका #Recipe

अक्सर देखा गया है कि महिलाओं की घर पर ही छोले-भटूरे बनाने की इच्छा होती हैं क्योंकि यह बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। छोले तो आसानी से बन जाते हैं लेकिन समस्या आती हैं फूले हुए भटूरे बनाने में। इसलिए आज हम आपके लिए भटूरे बनाने की Recipe लेकर आए है जिसकी मदद से आसानी से फूले हुए भटूरे बनाए जा सकते हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 2 कप मैदा
- 2 टेबलस्पून सूजी
- 1/4 दही
- 1 टेबलस्पून देसी घी
- 1 टीस्पून ईनो
- 1 टीस्पून नमक
- तलने के लिए तेल
- 1/2 कप गर्म पानी

bhature recipe,recipe,special recipe

* बनाने की विधि :

- एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, नमक, घी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद इसमें ईनो डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लें।
- अब आटे में थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और मुलायम आटा गूंद लें।
- इसके बाद आटे को बर्तन से निकाल चकले पर या बड़े चॉपिंग बोर्ड अच्छी तरह मिलाते हुए 3 मिनट तक गूंदें।
- अच्छी तरह गूंदने के बाद आटे में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मसलें। ऐसा करने से आटा जुड़ने लगेगा।
- इसके बाद आटे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर कपड़े से ढककर साइड में रख दें।
- आटा सेट होने में 10 मिनट लगेगा। जब तक आटा सेट हो रहा है तब तक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। तेल को तेज आंच पर ही गर्म करना है। क्योंकि भटूरे एकदम गर्म तेल में अच्छी तरह फूलते हैं।
- 10 मिनट बाद आटे पर थोड़ा-थोड़ा गर्म तेल छिड़के और अच्छी तरह मसल लें।
- हथेलियों की सहायता से इससे बराबर-बराबर लोइयां तोड़ लें।
- एक लोई पर कड़ाही का गर्म तेल लगाएं। चकले या जिस पर भटूरे बेलना है उस पर तेल लगा लें।
- लोई को पहले एक डायरेक्शन में बेलें। फिर पलटकर दूसरे डायरेक्शन में बेलें। जैसा भटूरे का साइज चाहिए।
- इस बात का ध्यान रखें कि भटूरे के किनारे पतले नहीं होने चाहिए।
- भटूरे बेलने के बाद इसे तेल में डालें। हल्का-हल्का ऊपर से दबाते हुए तेल डिबोएं। फिर कड़छी से भटूरे पर तेल डालते जाएं। ऐसा करने से भटूरा अच्छी तरह फूलेगा।
- दोनों तरफ अच्छी तरह सेंकने के बाद भटूरे को तेल से निकाल लें।
- इसी तरीके के बाकी लोइयों से भटूरे बना लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका