न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन की समाप्ति के साथ ही ले 'भरवा बैंगन' का मजा, इस तरह पाएँगे बेहतरीन स्वाद #Recipe

आज हम आपके लिए 'भरवा बैंगन' की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद से आपका दिल जीत लेगी। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Aug 2019 12:08:49

सावन की समाप्ति के साथ ही ले 'भरवा बैंगन' का मजा, इस तरह पाएँगे बेहतरीन स्वाद #Recipe

रक्षाबंधन के त्यौंहार की समाप्ति के साथ ही सावन का महीना भी समाप्त हो चुका हैं। इसी के साथ ही कई लोगों पर लगी बैंगन खाने की रोक भी हट चुकी हैं। जी हाँ, सावन के महीने में बैंगन नहीं खाया जाता हैं। ऐसे में बैंगन खाने के शौकीन लोग इसके स्वाद के लिए तरस रहे हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'भरवा बैंगन' की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद से आपका दिल जीत लेगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

bharwa baingan recipe,recipe,special recipe

आवश्यक सामग्री

बैंगन - 300 ग्राम
सरसों का तेल - 3-4 बडे़ चम्मच
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हल्दी पाउडर - ⅓ छोटी चम्मच
लाल मिर्च - ⅓ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
हींग - 1 पिंच
अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
आमचूर पाउडर - ½ छोटा चम्मच

bharwa baingan recipe,recipe,special recipe

बनाने की विधि

- बैंगनों को धोकर बैगन के डंठल निकाल कर, डंठल की ओर से 4 कट इस तरह लगाएं कि निचला भाग जुड़ा रहे।
- एक प्लेट में धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, नमक, और अमचूर पाउडर सभी को अच्छी तरह मिला लें।
- बैगन में मसाला भरने के लिए तैयार है। मसाले को चम्मच की सहायता से कटे हुये बैगन में भर लें।
- कढाई में तेल डालकर गरम करें।
- गरम तेल में जीरा डालें, जीरा भुनने के बाद इसमें हींग डालें और बैगन एक एक करके तेल में पकने के लिए लगा दीजिये, बचे मसाले को इन पर डाल दीजिए और ढककर धीमी आंच पर 4-5 मिनिट पकने दें।
- बैंगन को चेक करते रहें और पलटते रहें। ढककर और 5 मिनट तक पकाएं।
- पूरी तरह पकने के बाद हरा धनिया डालें। अब इन भरवां बैंगन को परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोस सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिकी सैन्य विमानों की हलचल के बीच ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, कही यह बात

फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा

अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह

ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही

E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम

दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म