न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Govardhan 2019: प्रसाद के लिए इस तरह बनाए अन्नकूट, पाएंगे लाजवाब स्वाद #Recipe

हम आपके लिए अन्नकूट बनाने की बेहतरीन Recipe एलकार आए हैं जो अपने लाजवाब स्वाद से सभी को पसंद आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Oct 2019 1:49:27

Govardhan 2019: प्रसाद के लिए इस तरह बनाए अन्नकूट, पाएंगे लाजवाब स्वाद #Recipe

दिवाली का अगला दिन गोवर्धन पूजा के लिए जाना जाता हैं। इस दिन गोवर्धन पूजा के बाद प्रसाद के रूप में अन्नकूट का भोग लगाया जाता हैं। अन्नकूट कई सब्जियों के मेल से मिलकर बना होता हैं। आज इस ख़ास मौके पर हम आपके लिए अन्नकूट बनाने की बेहतरीन Recipe एलकार आए हैं जो अपने लाजवाब स्वाद से सभी को पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सब्जियां

- आलू 2
- बैगन 2-3 छोटे आकार
- फूल गोभी एक छोटा सा फूल
- सेम 100 ग्राम (कटी हुई 3/4 कप)
- सैगरी 100 ग्राम (3/4 कप)
- गाजर 1
- मूली 1
- टिन्डे 2
- अरबी 1
- भिन्डी 6-7
- परवल 2-3
- शिमला मिर्च 1
- लौकी 3 इंच का टुकड़ा
- कच्चा केला 1
- कद्दू छोटा सा टुकडा
- टमाटर 4 -5

आवश्यक मसाले

- अदरक 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च 2-3
- हरी मैथी कटी हुई एक छोटी कटोरी
- तेल 3-4 टेबल स्पून
- हींग 2-3 पिंच
- जीरा एक छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर एक छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर 2 छोटी चम्मच|
- लाल मिर्च 3/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- गरम मसाला एक छोटी चम्मच
- नमक 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां 100 ग्राम (बारीक कटा हुआ एक प्याली)

annakut vegetable recipe,recipe,special recipe,govardhan special

बनाने की विधि

- सारी सब्जियों को साफ कीजिये, आलू छीलिये, बैगन के डंठल तोड़िये, फूल गोभी को फ्लोरेट कर लीजिये, सेम के दोनों ओर के धागे निकाल दीजिये, सैंगरी के दोंनों ओर से डंठल थोड़ा थोड़ा काट दीजिये,गाजर छील लीजिये और डंठल हटा दीजिये, मूली छीलिये और डंठल हटा दीजिये, टिन्डे और अरबी को छील लीजिये, भिन्डी के दोनों ओर के डंठल काट दीजिये, परवल छीलिये और दोनों ओर के डंठल काट दीजिये, शिमला मिर्च के डंठल हटाइये और 2 टुकड़ों में काट कर बीज निकाल दीजिये, लौकी छील लीजिये, केला छील लीजिये, इन सारी सब्जियों को अब अच्छी तरह धो लीजिये।

- धुली हुई सब्जियों से पानी हटाइये, आलू, बैगन, केला छोड़ कर लीजिये, बाकी सब्जियां मध्यम आकार में काट लीजिये, मूली के पत्ते भी बारीक काट लीजिये। सारी सब्जियां कट गई है।

- टमाटर धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये, हरी मिर्च डंठल तोड़िये, धोइये और कतर लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये। हरा धनियां साफ कीजिये और छोटा छोटा कतर लीजिये।

- एक बड़ी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक डालिये मसाले को हल्का सा भूनिये।

- अब सारी कटी हुई सब्जियां डालिये, आलू, बैगन और केला भी काट कर डाल दीजिये, नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को चलाते हुये मिलाइये, सब्जी में करीब एक कप पानी डालिये और सब्जी को ढककर पहले तेज गैस पर उबाल आने तक पकाईये।

- उबाल आने के बाद धीमी गैस पर पकने दीजिये, 5 मिनिट बाद सब्जी को चमचे से चलाइये और देखिये कि सब्जियां नरम हो गई हैं, फिर से सब्जी को 5 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पकने दीजिये, चैक कीजिये, अगर सब्जी नरम नहीं तो ढककर और पकने दीजिये, जब सब्जियां नरम हो जांय तब कटे हुये टमाटर डाल कर मिलाइये और सब्जी टमाटर नरम होने तक पकाइये, सब्जी में गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनिया मिलाइये। गैस बन्द कीजिये।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म