न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवर्धन पूजन के दिन लगाया जाता हैं अन्नकूट का भोग #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए अन्नकूट को लजीज बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 9:59:03

गोवर्धन पूजन के दिन लगाया जाता हैं अन्नकूट का भोग #Recipe

दिवाली का अगला दिन गोवर्धन पूजा के लिए जाना जाता हैं जिस दिन मंदिरों में प्रसाद के रूप में अन्नकूट का भोग लगाया जाता हैं। विभिन्न प्रकार की सब्जियों से बना व्यंजन अन्नकूट सभी को पसंद आता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए अन्नकूट को लजीज बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सब्जियां

- आलू 2
- बैगन 2-3 छोटे आकार
- फूल गोभी एक छोटा सा फूल
- सेम 100 ग्राम (कटी हुई 3/4 कप)
- सैगरी 100 ग्राम (3/4 कप)
- गाजर 1
- मूली 1
- टिन्डे 2
- अरबी 1
- भिन्डी 6-7
- परवल 2-3
- शिमला मिर्च 1
- लौकी 3 इंच का टुकड़ा
- कच्चा केला 1
- कद्दू छोटा सा टुकडा
- टमाटर 4-5

annakoot recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,govardhan special,govardhan 2020

आवश्यक मसाला

- अदरक 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च 2-3
- हरी मैथी कटी हुई एक छोटी कटोरी
- तेल 3-4 टेबल स्पून
- हींग 2-3 पिंच
- जीरा एक छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर एक छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च 3/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- गरम मसाला एक छोटी चम्मच
- नमक 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां 100 ग्राम (बारीक कटा हुआ एक प्याली)

बनाने की विधि

- सारी सब्जियों को साफ कीजिये, आलू छीलिये, बैगन के डंठल तोड़िये,फूल गोभी को फ्लोरेट कर लीजिये,सेम के दोनों ओर के धागे निकाल दीजिये, सैंगरी के दोंनों ओर से डंठल थोड़ा थोड़ा काट दीजिये,गाजर छील लीजिये और डंठल हटा दीजिये, मूली छीलिये और डंठल हटा दीजिये,टिन्डे और अरबी को छील लीजिये, भिन्डी के दोनों ओर के डंठल काट दीजिये, परवल छीलिये और दोनों ओर के डंठल काट दीजिये, शिमला मिर्च के डंठल हटाइये और 2 टुकड़ों में काट कर बीज निकाल दीजिये, लौकी छील लीजिये, केला छील लीजिये, इन सारी सब्जियों को अब अच्छी तरह धो लीजिये।

- धुली हुई सब्जियों से पानी हटाइये, आलू, बैगन, केला छोड़ कर लीजिये, बाकी सब्जियां मध्यम आकार में काट लीजिये, मूली के पत्ते भी बारीक काट लीजिये। सारी सब्जियां कट गई है।

- टमाटर धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये, हरी मिर्च डंठल तोड़िये, धोइये और कतर लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये। हरा धनियां साफ कीजिये और छोटा छोटा काटलीजिये।

- एक बड़ी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक डालिये मसाले को हल्का सा भूनिये।

- अब सारी कटी हुई सब्जियां डालिये, आलू, बैगन और केला भी काट कर डाल दीजिये, नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को चलाते हुये मिलाइये, सब्जी में करीब एक कप पानी डालिये और सब्जी को ढककर पहले तेज गैस पर उबाल आने तक पकाईये। उबाल आने के बाद धीमी गैस पर पकने दीजिये, 5 मिनिट बाद सब्जी को चमचे से चलाइये और देखिये कि सब्जियां नरम हो गई हैं, फिर से सब्जी को 5 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पकने दीजिये, चैक कीजिये, अगर सब्जी नरम नहीं तो ढककर और पकने दीजिये, जब सब्जियां नरम हो जांय तब कटे हुये टमाटर डाल कर मिलाइये और सब्जी टमाटर नरम होने तक पकाइये, सब्जी में गरम मसाला, अमचूर पाउडर, और हरा धनिया मिलाइये। गैस बन्द कीजिये।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी