न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरुद हलवा दिलाएगा सर्दियों का आनंद, जानें बनाने का तरीका #Recipe

आज हम आपके लिए स्पेशल अमरुद का हलवा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सर्दियों में स्वाद देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Dec 2019 1:42:08

अमरुद हलवा दिलाएगा सर्दियों का आनंद, जानें बनाने का तरीका #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं कि भोजन के बाद कई लोगों को मीठा खाने की ख्वाहिश होती हैं। लेकिन आजकल बाहर बाजार में मिलने वाले मिलावटी खाने से अच्छा हैं कि घर पर ही कुछ स्वादिष्ट बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए स्पेशल अमरुद का हलवा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सर्दियों में स्वाद देगा। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

अमरुद - 4
चीनी - 1 कप
घी - ¼ कप
काजू - 3 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
बादाम -3 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
दूध - ½ लीटर
इलायची - ½ छोटी चम्मच
चुकंदर - 1 इंच टुकड़ा

बनाने की विधि

- अमरुद का हलवा बनाने के लिए आधे लीटर दूध को एक गहरी तली के बर्तन में डालकर अच्छे से उबाल लें और इसे चलाते रहें। थोड़ी देर बाद खोया (मावा) बन जाएगा। आंच बंद कर दें।
- अमरुद को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर एक बर्तन में रख देब। गैस पर कूकर को चढ़ाकर इसमें अमरुद, चुकंदर के टुकड़े और करीब ½ कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें। कूकर में 1 सीटी आने के बाद इसे बंद कर दें।
- जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो ढक्कन खोल लें। इसमें से पके हुए अमरुद निकालकर एक प्लेट में रख लें और थोड़ी देर तक ठंडा होने दें। अब इसे मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लीजिए। एक छननी से पेस्ट को छानकर बीज निकालकर फेंक दें।
- गैस पर कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच घी डालकर इसमें कतरे हुए काजू और बादाम डालकर थोड़ा भून लीजिए। भून जाने पर इसमें अमरुद का गूदा डालकर 5 मिनट के लिए कम आंच पर चलाते हुए पकायें। फिर चीनी डालकर चलाते हुए पकाएं। चीनी घुल जाने पर इसमें खोया तोड़कर डालें और चलाते हुए पकाएं। 2 मिनट तक इसे पकायें फिर इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। हलवे को चलाते हुए 3 मिनट पका लें।
- तैयार हो चुका है आपका अमरुद का हलवा। चाहें तो इसे फ्रिज में भी 5 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म