न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चटपटे स्वाद की चाहत को पूरा करेगा आलू ब्रेड रोल #Recipe

आज हम आपके लिए आलू ब्रेड रोल बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो आपके चटपटे स्वाद की चाहत को पूरा करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Jul 2020 8:17:08

चटपटे स्वाद की चाहत को पूरा करेगा आलू ब्रेड रोल #Recipe

वीकेंड के दिनों को सभी यादगार बनाना चाहते हैं और इसके लिए घरों में कई तरह के व्यंजन का स्वाद लिया जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए आलू ब्रेड रोल बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो आपके चटपटे स्वाद की चाहत को पूरा करेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

आलू - 5 (उबले हुए)|
ब्रैड - 12
हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
नमक - स्वादानुसार
अदरक - एक इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए

aloo bread roll recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। अब पैन गरम करके उसमें एक टेबल स्पून तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा भून लें। फिर इसमें मैशे किए हुए आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। साथ ही हरा धनिया डालकर अच्छे से भून लें। रोल बनाने के लिए मसाला आलू तैयार हो गए हैं। अब ब्रेड के किनारे चाकू की मदद से काटकर अलग कर दें। सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लें। दूसरी तरफ मसाले वाले आलू ठंडे होने पर बराबर भाग में बांटकर ओवल शेप देकर प्लेट में रख लें। अब एक प्लेट में आधा कप पानी लें और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरंत निकाल लें।

पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखें और दूसरी हथेली से दबाकर ब्रेड का पानी निकाल दें। इसके ऊपर एक ओवल शेप आलू का रोल रखें और ब्रैड को मोड़ दें। चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बन्द कर दें। इस तरह सारे आलू रोल एक-एक ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में रख लें। कढ़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें। तैयार 2 से 3 रोल उठाएं और गरम तेल में डालें। ब्रेड रोल को कलछी से घुमा घुमाकर चारों ओर ब्राउन होने तक तलें। तले हुए आलू ब्रेड रोल निकालकर प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखें। सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लें। गरमागरम क्रिस्पी आलू ब्रेड रोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी