नॉनवेज खाने के शौक़ीन लोगों को अक्सर होटल और रेस्टोरेंट का खाना पसंद आता हैं जो कि बेहतरीन मसालों से बना होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ही 'अफगानी चिकन कोरमा' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मसालों का बेहतरीन जायका देता हैं। तो आइये जनते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- आधा किलो चिकन
- 1 कप प्याज़ (कटा व तला हुआ)|
- 1/3 कप फ्रेश क्रीम
- 1 बड़ा टुकड़ा अदरक का कटा हुआ
- 4 कलियां लहसुन की
- आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
![मसालों का बेहतरीन जायका देता हैं 'अफगानी चिकन कोरमा' #Recipe afghani chicken korma recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 3 टेबलस्पून हरा धनिया-पुदीने के पत्ते (बारीक़ कटे हुए)
- 50 मिली तेल
- 2 नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- प्याज़, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर पीस लें।
- इस पेस्ट में चिकन को मेरिनेट करके 2 घंटे के लिए रख दें।
- पैन में तेल गरम करके मेरिनेटेड चिकन, मेरिनेशन का बचा हुआ मसाला और फ्रेश क्रीम डालकर - ढंककर धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक चिकन के गलने तक पकाएं।
- नींबू का रस, गरम मसाला पाउडर व कालीमिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक और पकाएं।
- हरा धनिया, पुदीना और फ्रेश क्रीम से सजाकर सर्व करें।