न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन के मौके पर मेहमानों को घर पर बना कर खिलाये ये 5 खास पकवान

इस महीने में बहुत से तीज त्यौहार का आगमन होता है जिससे घर में नई रौनक सी बन जाती है।

Posts by : Megha | Updated on: Wed, 25 Jul 2018 12:39:57

सावन के मौके पर मेहमानों को घर पर बना कर खिलाये ये 5 खास पकवान

सावन के महीने का हर किसी को बेसब्री से रहता है। इस महीने में बहुत से तीज त्यौहार का आगमन होता है जिससे घर में नई रौनक सी बन जाती है। घर पर बहुत पकवान बनाये जाते है और साथ ही साथ सभी रिश्तेदारों से मिलना भी हो जाता है। इस मौके और भी खास बनाते है पकवान जो की घर पर आसानी से बन भी जाते है और साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही रेसेपियो को बतायेंगे जिन्हें घर पर सफाई और आसानी से बनाया जा सकता है, तो आइये जानते है इस बारे में....

savan special recipes,recipe,kheer recipe,ghevar recipe,malpua recipe

# मालपुआ
सामग्रीः-
गेहूं का आटा-1 कपपिसी हुई सौंफ- 1 टेबलस्पून
इलायची पीसी हुई-1 चम्मच
कद्दूकस किया नारियल-1 टेबलस्पून
आधा कप चीनी
दूध- 3टेबलस्पून दूध

विधि:--

- सबसे पहले दूध में चीनी डालकर उसे घंटे के लिए रख दें।
- अब दूसरे बर्तन में 1 कप गेहूं का आटा, 1 चम्मच पिसी हुई सौंफ, 3 से - इलायची पिसी हुई और 1 टेबलस्पून कद्दूकस किया नारियल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद चीनी वाले दूध को आटे के घोल में मिलाकर फेंटते हुए मिलाएं। मगर ध्यान रहे कि आटा ना ज्यादा गाढ़ा हो ना ही ज्यादा पतला।
- गैस पर कड़ाही रखकर उसें घी मिलाएं। अब एक टेबलस्पून में आटे का पेस्ट लेकर उस घोल को पूरी के आकार में घूमाते हुए घी में डाले और मालपुआ को फ्राई करें।
- अब आपके मालपुआ बनकर तैयार है। गर्म-गर्म सर्व करें।

savan special recipes,recipe,kheer recipe,ghevar recipe,malpua recipe

# घेवर
सामग्री:--
चीनी - 470 ग्राम
पानी - 220 मिलीलीटर
नीबू का रस - 1 टेबल स्पून
राेज वॉटर - 1 टेबल स्पून
घी - 50 मिलीलीटर
अलाराेट - 1 टेबल स्पून
मैदा - 210 ग्राम
पानी - 600 मिलीलीटर
बेकिंग सोडा - 1/2 टीस्पून
बादाम - गार्निशिंग के लिए
पिस्ता - गार्निशिंग के लिए
गुलाब की पंखुड़ियां - गार्निशिंग के लिए
चांदी का वर्क - गार्निशिंग के लिए
विधि:--
- एक पैन में 470 ग्राम चीनी, 220 मिलीलीटर पानी डालकर तब तक उबाले जब तक चीनी पिघल ना जाए। - अब इस मिश्रण में 1 टेबलस्पून नींबू का रस, 1 टेबल स्पून राेज वॉटर डालकर अच्छे से मिक्स करें। एक बाउल में 50 मिलीलीटर घी डालकर तब तक फैंटें जब तक क्रीम ना बन जाएं।
- इसमें 1 टेबलस्पून अलाराेट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। - फिर 210 ग्राम मैदा और 600 मिलीलीटर पानी डालकर मिक्स करें।-इसके बाद 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा डालकर फिर से मिलाएं - एक कड़ाही में थाेड़ा सा घी गर्म करें। इसमें एक गाेल सांचा रखें, जाे अाधा घी में डूबा हाे। अब तैयार मिश्रण काे इसमें डाल दें।- एक बार जब यह हल्के भूरे रंग का हाे जाए तो उस पर घी डालें और बर्तन काे उठा लें।-अब घेवर काे उठाएं और इसे चीनी के घाेल में डालकर 30 सैकंड तक रखें।- इसके बाद इसे बादाम, पिस्ता, चांदी का वर्क और गुलाब की पंखुड़ियाें के साथ गार्निश करें।

savan special recipes,recipe,kheer recipe,ghevar recipe,malpua recipe

# गुजिया
सामग्रीः--
मैदा- 1 कप मैदा
तेल- 2 टेबल स्पून
केसर या पिस्ते का पाउडर- 1 चुटकी
पानी
मावा- 250 ग्राम
चीनी- 1 कप चीनी
नारियल(कद्दूकस किया हुआ)- 1 कप
ड्राई फ्रूट्स(कटे हुए)
इलायची पाउडर- 1 टेबल स्पून चम्मच
तेल- तलने के लिए
विधि:--
- लाल रंग की गुजिया बनाने के लिए मैदे मे केसर का घोल मिलाएं। अगर आप हरे रंग की गुजिया बनानाचाहते हैं तो उसमें पिस्ता डालकर मिला लें। -फिर इसमें घी और पानी डालकर इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। अब पैन में 250 ग्राम मावा डालकर भूनें। फिर इसी में 1 चीनी मिक्स करके इसे बाऊल में निकालें। - भूनें हुए मावे में 1 कप नारियल, ड्राई फ्रूट्स, 1 टेबलस्पून इलायची पाउडर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद गूंथे हुए मैदे की लोई बनाकर इसे बेल लें। अब मिश्रण को लोई में रख कर किनारों पर थोड़ा सा पानी या तेल लगाकर बंद कर दें।
- अब कढ़ाई में घी गर्म करके भरी हुई गुजिया को हल्का ब्राऊन और क्रिस्पी होने तकफ्राई कर लें।-कलरफुल गुजिया बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।

savan special recipes,recipe,kheer recipe,ghevar recipe,malpua recipe

# खीर
सामग्री:-
चावल - 100 ग्रामपानी - जरूरत अनुसारघी - 2 बड़े चम्मच
काजू - 10-12
किशमिश - 2 बड़े चम्मच
दूध - 1 लीटर
इलायची पाऊडर - 1/2 छाेटा चम्मच
गुड़ - 120 ग्राम
पानी - 110 मिलीलीटर
बादाम - गार्निशिंग के लिए

विधि:-

- 100 ग्राम चावल काे 30 मिनट के लिए पानी में भिगाेकर रखें। एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें। इसमें 10-12 काजू, 2 बड़े चम्मच किशमिश डालकर 2-3 मिनट या सुनहरा भूरा हाेने तक भूनें। -एक बर्तन लें और उसमें 1 लीटर दूध और चावल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे उबाल लें, जब तक कि चावल अच्छी तरह से पक न जाएं।
- इसमें 1/2 चम्मच इलायची पाऊडर और भूने हुए ड्राई फ्रूट डालकर मिलाएं।फिर एक पैन लें। इसमें 120 ग्राम गुड़, 110 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
-इसे उबाल लें और गुड़ को पिघलने दें। इसके बाद गुड़ के मिश्रण काे खीर में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।-अब बादाम के साथ इसकी गार्निशिंग करें।अापकी गुड़ की खीर तैयार है। इसे ठंडा करके सर्व करें।

savan special recipes,recipe,kheer recipe,ghevar recipe,malpua recipe

# मावे की कचोरी
सामग्री:-
कचौड़ी के लिए
1कप मैदा
1 टेबल-स्पून पिघला हुआ घी
एक चुटकी नमक
भरवां मिश्रण के लिए
1 कप चूरा किया हुआ मावा (खोया)
2टेबल-स्पून बादाम की कतरन
2 टेबल-स्पून पिस्ता की कतरन
1टी-स्पून इलायची पाउडर
2 टेबल-स्पून किशमिश
2 टेबल-स्पून शक्कर
केसर के कुछ लच्छेघी , तलने के लिए
चाशनी के लिए
2कप शक्कर
केसर के कुछ लच्छे
विधि:-

-सभी सामग्री को मिलाकर, बिना पानी का प्रयोग किये हुए सख्त आटा गूँथ लें।-इसके आते के छोटे छोटे लोए बना ले।-इसके बाद इसमें भरवा मिश्रण डाल दे।-इसके किनारों को पानी से सहायता से अच्छे दबा दे। अब एक कढाई लेके उसमे घी डाले और एक एक कर कचोरियो को डालो। -धीमी आंच पकने दे। सुनहरी होते ही निकाल ले।
शक्कर की चाशनी के लिए
- एक गहरे नॉन-स्टिक पेन में शक्कर और 1 कप पानी मिलाकर, मध्यम आँच पर 6 से7मिनट के लिए, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।केसर डालकर अच्छी तरह मिला ले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह