Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के मौसम में मज़ा ले मक्के से बने इन व्यंजनों का #Recipe

इस मौसम में गर्मागर्म खाने मिल जाये तो इस बात क्या कहना।

Posts by : Megha | Updated on: Wed, 15 Aug 2018 6:43:40

बारिश के मौसम में मज़ा ले मक्के से बने इन व्यंजनों का #Recipe

बारिश के मौसम में मक्का की पैदावार बहुत अच्छी होती है और सभी लोग मक्का यानिकी भुट्टे के बहुत शौकीन होते है। इस मौसम में गर्मागर्म खाने मिल जाये तो इस बात क्या कहना। इस मौसम में मक्के से बने व्यंजन सभी को बहुत अच्छे लगते है ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे भुट्टे से बने लज़ीज़ व्यंजन जो इस मानसून को सीजन का मज़ा और भी बढ़ा सकते है। तो आइये जानते है इन रेसिपीज के बारे में .....

* भुट्टे की चाट

सामग्री:

2 बड़े फ्रेश भुट्‍टे (मोटे और नरम दाने के)
1 छोटा कप बारीक कटी ककड़ी
1 छोटा कप बारीक कटा टमाटर
1 छोटा कप बारीक कटा गाजर
1 छोटा कप बारीक कटा प्याज
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च
50 ग्राम पनीर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादनुसार

विधि:
-सबसे पहले भुट्‍टे के दानों में चाकू से चीरा लगाकर दाने निकाल लें।
- धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में भुट्टे के दानों के साथ पानी डालकर 20 मिनट तक उबालें और आंच बंद कर दें।
- जब तक भुट्टे के दाने उबल रहे हैं तब तक आप बारीक कटी ककड़ी, टमाटर, गाजर, और प्याज को एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- कुकर से उबले हुए भुट्टे के दानों को निकालकर उसका पानी छान लें।
- उबले हुए भुट्टे के दानों को तैयार मिश्रण के साथ अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब चाट मसाला, बारीक कटी हरी मिर्च, पनीर और नमक मिलाएं।
- भुट्टे की चाट तैयार है। नींबू निचोड़े और सेव से गार्निश कर स्वादिष्ट चाट सर्व करें।
recipes of corn,corn recipes,corn chat,corn crispy pkora,corn upma * भुट्टे के क्रिस्पी पकोड़े


सामग्री:
300 ग्राम मक्के के दाने
6 बड़े चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
2 छोटा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
2 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
आधी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
आधा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल

विधि:
-एक बाउल या बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, चाट मसाला, शिमला मिर्च , धनिया पत्ती, 2 चम्मच गर्म तेल, आवश्यकतानुसार पानी व नमक मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- फिर इसमें मक्के के दाने डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। तेल गर्म हुआ है या नहीं, इसके लिए मिश्रण की एक बूंद इसमें डालकर चेक कर लें।
- जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें 5-6 छोटे पकौड़े तोड़कर सुनहरा होने तक तल लें।
- इसी तरह मिश्रण के पकौड़े तल लें।
- गर्मागर्म पकौड़े हरी चटनी या फिर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
recipes of corn,corn recipes,corn chat,corn crispy pkora,corn upma * भुट्टे का उपमा

सामग्री:
4 भुट्टे
आधा कप अंकुरित मूंग
आधा कप अंकुरित मूंगफली के दाने
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
चुटकी भर हींग
5-7 करी पत्ता
1 छोटी चम्मच चीनी
आधा चम्मच राई के दाने
1 छोटी चम्मच हल्दी
2-3 लाल मिर्च
स्वादानुसार नमक

विधि:
- सबसे पहले भुट्टे को कद्दूकस कर लें।
- हल्की आंच पर पैन में तेल गर्म कर लाल-मिर्च का तड़का लगाएं। फिर इसमें घिसा हुआ भुट्टा भून लें।
- भुने हुए भुट्टे को दूसरे बर्तन में निकालकर कुछ देर के लिए ढककर रख दीजिए।
- अब उसी पैन में फिर से तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग, राई एवं कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं।
- अब कटा हुआ टमाटर डालते हुए कड़छी से चलाएं।
- अंकुरित मुंग, मूंगफली के दाने और नमक डालकर तीन से चार मिनट के लिए अच्छे से पकाएं।
- भने हुए भुट्टे को मिलाकर चीनी और नींबू का रस मिलाते हुए कड़छी से चलाएं।
- दो से चार मिनट के लिए पकाएं।
- तैयार है भुट्टे का उपमा। हरे धनिये से गार्निश कर गर्मागर्म परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology