न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की पसंदीदा डिश है 'पिज्जा', बिना ओवन के बनाए इस तरह #Recipe

तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा। आज हम आपको घर पर तवे पर पिज़्ज़ा बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 3:11:19

बच्चों की पसंदीदा डिश है 'पिज्जा', बिना ओवन के बनाए इस तरह #Recipe

पिज्जा बच्चों के साथ बड़ों को भी खूब पसंद होता है। अगर आप बाहर का पिज्जा नहीं खाना चाहते और घर पर ओवन नहीं है तो तब भी आप तवे पर इसे आसानी से बना सकते हैं। पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा। आज हम आपको घर पर तवे पर पिज़्ज़ा बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 150 ग्राम मैदा
- 2 चम्मच आलिव ऑयल
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 1 छोटा चम्मच इन्सटैंट ड्राई एक्टिव यीस्ट
- स्वादानुसार नमक
- 1 प्याज (पतला स्लाइस में कटा हुआ)
- 1 हरा शिमला मिर्च (पतला और लम्बा कटा हुआ)
- 1 लाल शिमला मिर्च (पतला और लम्बा कटा हुआ)
- 1 टमाटर (पतला कटा हुआ)
- 2 बेबी कार्न
- ½ कप पिज़्ज़ा सॉस
- ½ कप मोजेरीला चीज
- ½ चम्मच इटेलियन मिक्स हर्ब्स

* पिज़्ज़ा बेस की तैयारी :

- सबसे पहले किसी बर्तन में मैदे को छान कर निकाल लीजिए। फिर इसमे ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ऑलिव ऑयल, नमक और चीनी को डालकर सभी सामग्री को आपस में अच्छे से मिला लीजिए।

- अब गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूँथ लीजिए। एक बर्तन में गूँथे हुए आटे में तेल लगाकर 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिए। इससे पिज़्ज़ा आटा फूल कर दुगना हो जायेगा।

* बनाने की विधि :

- बेबी कार्न को गोल तथा छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। पिज्जा आटा को थोड़ा मसल कर तीन लोई बना लीजिए। लोई को गोल बेल लें। गरम तवे पर धीमी आंच पर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज़्ज़ा लोई को डाल कर सेंक लें। जब पिज़्ज़ा नीचे से हल्का ब्राउन सेंक जाए। तब पिज़्ज़ा को पलट दीजिए।

- पिज़्ज़ा के ऊपर टापिंग करने के लिए सॉस की एक पतली सी लेयर लगाए। इस पर लाल, हरा शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और बेबी कार्न को थोड़ी थोड़ी दूर पर रख दीजिए। अब इसके ऊपर मोजेरिला चीज़ डाल दीजिए। अब पिज़्ज़ा को 10 मिनट तक धीमी धीमी आंच पर चीज के मेल्ट होने तक सेंक लें।

- जब पिज़्ज़ा नीचे की ओर से ब्राउन होकर सेक जाए तब पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिए। आपका पिज़्ज़ा तैयार हैं। गरम गरम पिज़्ज़ा को काट कर मक्खन के साथ सर्व कर मजा ले।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज