न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाही डिश है 'बड़ौदा मटन पुलाव', गुजरात नहीं महाराष्ट्र है इसकी उपज #Recipe

हम आपके लिए महाराष्ट्र की शाही डिश 'बड़ौदा मटन पुलाव' बनाने की Recipe लेकर आए है जो कई सालों से बनाई जा रही और अपने स्वाद के लिए बेहद प्रसिद्द हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 2:54:01

शाही डिश है 'बड़ौदा मटन पुलाव', गुजरात नहीं महाराष्ट्र है इसकी उपज #Recipe

हर कोई लजीज स्वाद लेना पसंद करता हैं और इसके लिए वह कई तरह की डिश को खाने की चाह रखता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए महाराष्ट्र की शाही डिश 'बड़ौदा मटन पुलाव' बनाने की Recipe लेकर आए है जो कई सालों से बनाई जा रही और अपने स्वाद के लिए बेहद प्रसिद्द हैं। तो आप भी इस Recipe को जानकर इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री

- 1/2 किलो मटन
- 3 कप चावल
- 7 प्याज (स्लाइस में कटे हुए)
- 4 तेज पत्ता
- 3 सूखी लाल मिर्च
- 3 जावित्री
- 1 टुकड़ा इंच दालचीनी
- 3 टेबलस्पून सौंफ
- 5 छोटी इलायची
- 4 लौंग
- 2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
- 2 टेबलस्पून जीरा
- 1/2 कप खसखस (4-5 घंटे पानी में भिगोया हुआ)
- 1 कप नारियल कद्दूकस कर लें
- 1/2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 2 टेबलस्पून केसर का पानी
- घी जरूरत के अनुसार
- नमक स्वादानुसर
- 1 सफेद कपड़ा (मसालों की पोटली बनाने के लिए)
- 2 टेबलस्पून धनियापत्ती

mutton baroda pulao,pulao recipe,mutton recipe,recipe

* बनाने की विधि :

- बड़ौदा मटन पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मटन लें और इसमें नमक और हल्दी लगाकर रख दें।

- अब कपड़े में एक प्याज, सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता, जावित्री, इलायची, दालचीनी, सौंफ और लौंग डालकर पोटली बांध लें।

- एक बड़े बर्तन में कम से कम 2 लीटर पानी डालकर आंच पर रख दें।

- फिर इसमें पोटली डालकर 2-3 मिनट उबाल लें।

- इस पोटली को निकालकर साइड में रख दें।

- अब चावल को पानी से धो लें और उसी पानी में चावल को पकाएं जिसमें पोटली उबाली थी।

- एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डालकर आंच पर रखें।

- अब इसमें पोटली वाले खड़े मसाले डालकर एक-दो मिनट तक भूनें। कड़ाही से सारे मसाले निकालकर पीस लें।

- अब इस पेस्ट को मटन में मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।

- साथ ही दूसरी ओर मिक्सर में खसखस, नारियल और जीरा पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब कड़ाही में घी डालकर गर्म करें।

- फिर इसमें मसाले में लिपटा हुआ मटन डालकर अच्छे से भूनें।

- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह पका लें।

- फिर इसमें हरा धनिया ऊपर से डाल दें।

- पुलाव बनाने के लिए लेयर बनाएं। इसके लिए कड़ाही में सबसे पहले मटन पर चावल, फिर नारियल का पेस्ट फैलाएं। इसी प्रक्रिया में सारी सामग्री को दोबारा दोहराएं।

- इसे ढककर ऊपर से वजन रखें ताकि भाप से कड़ाही का ढक्कन हटे नहीं और इसमें अच्छी तरह दम लग जाए। 5-7 मिनट तक पकने दें।

- इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर धनियापत्ती से सजाकर परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका