न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा स्वाद देती है 'मुम्बईया मिसल पाव', आप भी बन जाएँगे इसके दीवाने #Recipe

हम आप लोगों के लिए 'मुम्बईया मिसल पाव' बनाने की Recipe लेकर आए है, जिसका स्वाद आपको इसका दिवाना बना देगा और आप रोज इसे ही खाने की चाहत रखेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 3:36:11

अनोखा स्वाद देती है 'मुम्बईया मिसल पाव', आप भी बन जाएँगे इसके दीवाने #Recipe

खाने के शौक़ीन लोगों की चाहत होती है कि हमेशा कुछ नया स्वाद लिया जाए और अपने मुंह का जायका बढ़ाया जाए। इसलिए आज हम आप लोगों के लिए 'मुम्बईया मिसल पाव' बनाने की Recipe लेकर आए है, जिसका स्वाद आपको इसका दिवाना बना देगा और आप रोज इसे ही खाने की चाहत रखेंगे। तो आइये जानते हैं 'मुम्बईया मिसल पाव' बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 2 कप अंकुरित मूंग दाल
- 1 चम्मच इमली का गूदा
- 1 आलू, बारीक कटा हुआ
- 1-2 प्याज, बारीक कटे हुए
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 कटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच राई
- 2 कप पानी
- 10-12 कड़ी पत्ते
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच शक्कर
- चुटकीभर हींग
- नमक स्वादानुसार

* सजावट के लिए :

- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच कटी हरी धनिया
- 1 कप सेव
- नींबू के टुकड़े

mumbai misal pav,recipe,mumbai cuisine recipe

* बनाने की विधि :

- सबसे पहले अंकुरित दाल को धोकर छान लें और फिर उसे, कटे आलू, टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चुटकीभर हींग और तीन कप पानी के साथ मिला कर कुकर में 3 सीटी आने तक पकाएं।

- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई और जीरा डालकर गरम करें।

- जबजीरा चटखने लगे तो उसमें हींग और कड़ी पत्ते डालें और कुछ देर बाद उसमें कटा प्याज डालकर चलाएं।

- जब प्याज हल्का भूरा हो जाए तो उसमें नमक और चीनी मिलाएं।

- अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं और फिर बचे हुए सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

- जब मसाले मिक्स हो जाएं तो उसमें इमली का गूदा मिलाएं और इसे कुछ देर तक पकने दें।

- अब उबली हुई अंकुरित मूंग डालकर चलाएं। अगर ग्रेवी कम लगे तो उसमें पानी मिला सकते हैं। ग्रेवी गाढ़ी होने तक इसे पका लें।

- पाव पर बटर या तेल लगाकर तवे पर 30 सेकेंड के लिए दोनों ओर सेंक लें।

- अब एक प्लेट पर पाव और ग्रेवी को निकाल लें। ग्रेवी पर को कटे प्याज, टमाटर, सेव, नींबू और कटी हरी धनिया से सजाकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका