न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसरी अंदाज में बनाए 'मसाला चिकन', देता है लाजवाब स्वाद #Recipe

अमृतसरी चिकन मसाला का स्वाद काफी लाजवाब होता है। इसे पूरी तरह से बटर में और कम मसालों में पकाया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 3:53:31

अमृतसरी अंदाज में बनाए 'मसाला चिकन', देता है लाजवाब स्वाद #Recipe

नॉनवेज खाने वाले लोगों को चिकन बेहद पसंद आता है और वे हमेशा इसका नया स्वाद लेना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'मसाला चिकन' बनाने का अमृतसरी अंदाज लेकर आए है जो बेहद उम्दा स्वाद देता है और भोजन को लाजवाब बनाता हैं। तो आइये जानते है अमृतसरी अंदाज में 'मसाला चिकन' बनाने की Recipe के बारे में।
अमृतसरी चिकन मसाला का स्वाद काफी लाजवाब होता है। इसे पूरी तरह से बटर में और कम मसालों में पकाया जाता है। ऐसा चिकन पंजाब में खूब खाया और बनाया जाता है। अमृतसर की ज्यादातर होटलों में यह डिश मिलती है।

* आवश्यक सामग्री :

- 500 ग्राम चिकन
- 2 टेबलस्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट
- 3 टीस्पून दही
- 1 टीस्पून नींबू का रस
- 1 टीस्पून विनेगर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टीस्पून बारीक कटी प्याज
* ग्रेवी के लिए
- 2 टेबलस्पून बटर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1/2 कप पानी
- 1 टीस्पून नमक
- 1 हरी मिर्च
- 6 टमाटर
- 1/2 टीस्पून चीनी
- 3 टेबलस्पून बटर
- 3 टीस्पून फ्रेश क्रीम
- 2 पैन
- धनियापत्ती (सजावट के लिए)
- हरी मिर्च (सजावट के लिए)
- बटर (सजावट के लिए)

masala chicken,chicken recipe

* बनाने की विधि :

- चिकन पीसेस को अच्छी तरह साफ करके एक बाउल में रख लें।

- चिकन पीसेस पर मैरिनेशन वाली सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। - मैरिनेट किया हुआ चिकन 2 घंटे के लिए रख दें।

- दो घंटे के बाद ग्रेवी बनाने की तैयारी शुरू कर दें।

- इसके लिए मीडियम आंच पर एक पैन एक चम्मच बटर गर्म करें।

- बटर में लाल मिर्च पाउडर 5 सेंकेंड तक भून लें। फिर इसमें धनिया, जीरा पाउडर और बारीक कटा अदरक डालें।

- जब मसाले अच्छी तरह भून जाए तो 3 चम्मच पानी डालकर मिला लें।

- इसके बाद मसाले में नमक, हरी मिर्च, टमाटर की प्यूरी, चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- आधा कप पानी डालकर ग्रेवी में उबाल आने लिए आंच पर रख दें।

- अब दूसरे बर्तन में बटर डालकर गर्म करें।

- पैन में मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- जब चिकन पानी छोड़ने लगे पैन को ढक दें। चिकन को पकने तक ढक्कन लगा रहने दें।

- ढक्कन हटाकर चिकन को चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

- इसके बाद चिकन पर टमाटर वाली ग्रेवी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं।

- ढक्कन हटाकर पैन में क्रीम डालकर मिला लें।

- अमृतसर चिकन मसाला को धनियापत्ती, हरी मिर्च और बटर से गार्निश कर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका