न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के दिनों में ले 'मैंगो केक' का मजा, बच्चों को आता है बेहद पसंद #Recipe

हम आपके लिए 'मैंगो केक' बनाने की Recipe लेकर आए है जो गर्मियों के दिनों में बच्चों को बहुत पसंद आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 1:38:22

गर्मियों के दिनों में ले 'मैंगो केक' का मजा, बच्चों को आता है बेहद पसंद #Recipe

बढ़ते तापमान के चलते गर्मियों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है कि इस बार गर्मियों का क्या आलम रहने वाला हैं। ऐसे में गर्मियों में ठंडक पहुँचाने के लिए आम से बनी चीजों का लुत्फ़ उठाना एक बेहतरीन तरीका हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'मैंगो केक' बनाने की Recipe लेकर आए है जो गर्मियों के दिनों में बच्चों को बहुत पसंद आएगी। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- दो कप आम का गूदा (मैंगोपल्प)
- दो कप मैदा
- आधा कप कंडेन्स्ड मिल्क
- आधा कप पिसी चीनी
- आधा कप मक्खन
- एक कप दूध
- दो बड़ा चम्मच बादाम (बारीक कटा हुआ)
- दो बड़ा चम्मच काजू (बारीक कटा हुआ)
- दो बड़ा चम्मच किशमिश
- एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

mango cake,cake recipe

* बनाने की विधि :

- मैंगो केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आम का गूदा, मक्खन, कंडेन्स्ड मिल्क और चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

- इसके बाद मैदे में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकार छान लें।

- मैदा के मिश्रण को आम के गूदे में मिला दें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

- मिश्रण को फेंटते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें गुठलियां न पड़ें, नहीं तो केक अच्छा नहीं बनेगा।

- ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्री-हीट कर लें।

- जब तक ओवन प्री-हीट हो रहा है केक के बर्तन की अंदर की सतह पर मक्खन लगाकर चिकना कर लें।

- बर्तन की सतह पर अब बटर पेपर बिछा दें और ऊपर से भी मक्खन लगा दें।

- अब केक के मिश्रण में दूध और ड्राई-फ्रूट्स मिलाएं और इसे एक बार फिर से फेंट लें।

- ध्यान रहे कि यह पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा, नहीं तो केक सही नहीं बनेगा।

- अब केक का मिश्रण बर्तन में डालकर उसे हिलाकर बराबर कर लें।

- केक के बर्तन को प्री-हीट हो चुके ओवन में रखकर 25 मिनट तक 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर बेक करें।

- 25 मिनट पूरा होने पर केक का बर्तन निकाल कर देखें। अगर केक का ऊपर का हिस्सा हल्का भूरा हो गया है, तो इसका मतलब केक तैयार हो गया है।

- अगर वह भूरा नहीं हुआ है, तो उसे 10 मिनट और बेक कर लें।

- तय समय के बाद जब केक की ऊपरी सतह हल्की भूरी हो जाए तो एक चाकू लेकर उसे केक में डालकर निकालें।

- अगर चाकू में केक चिपक रहा है, तो इसका मतलब है कि केक अभी पूरी तरह से बेक नहीं हुआ है। ऐसे में इसे थोड़ा सा और बेक कर लें।

- लीजिए मैंगो केक बन कर तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका