न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनाना चाहते है हलवाई जैसे 'गुड़ पारे', जानें इसे बनाने की विधि #Recipe

हम आपके लिए 'गुड़ पारे' बनाने की Recipe लेकर आए है जिनकी मदद से ये हलवाई जैसा स्वाद देंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 1:56:39

बनाना चाहते है हलवाई जैसे 'गुड़ पारे', जानें इसे बनाने की विधि #Recipe

होली के बाद शीतला सप्तमी का त्यौहार भी आता है तब सभी लोग ठंडा खाना पसंद करते हैं और कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इन्हीं व्यंजनों में से एक है 'गुड़ पारे' जो सभी को पसंद आते है लेकिन घर पर इसका हलवाई जैसा स्वाद नहीं बैठ पाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'गुड़ पारे' बनाने की Recipe लेकर आए है जिनकी मदद से ये हलवाई जैसा स्वाद देंगे। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 2 कप मैदा
- 1/4 कप तेल/घी
- 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- 1/2 कप गुनगुना पानी
- तलने के तेल

* चाशनी बनाने की सामग्री

- 250 ग्राम गुड़
- 1 टेबलस्पून पानी
- 1 टीस्पून सौंफ

gud paare,recipe,snacks recipe

* बनाने की विधि :

- एक बर्तन में मैदा, तेल और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- जब यह लड्डू जैसा बंधने लगे तो इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालते हैं और आटे को गूंदते जाएं।

- बर्तन से आटे को चकले या चॉपिंग बोर्ड पर रखकर अच्छी तरह मसलते हुए गूंदें।

- आटे के दो हिस्से कर सें। एक हिस्से को अच्छी तरह मसल लें।

- इसे रोटी से मोटे साइज में बेल लें।

- चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। अगर गुड़ पारे मोटे चाहिए तो एक-एक पीस लेकर दबाते हुए मोटा कर लें।

- दूसरी लोई से भी से ऐसे कच्चे पारे काट लें।

- कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। आंच मीडियम ही रखें।

- तेल में एक-एक करके आधे पारे डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।

- इसके बाद बाकी बचे गुड़ पारे भी तल लें। ठंडा होने के थाली में फैलाकर रख दें।

- कड़ाही में गुड़ और एक बड़ा चम्मच पानी डालकर मीडियम आंच पर रखें।

- कड़छी से चलाते हुए चाशनी पकाएं। गुड़ पारे के तीन तार की चाशनी की बनानी है।

- मीडियम से धीमी आंच पर चाशनी को चलाते हुए पकाएं।

- कड़छी से थोड़ी चाशनी लेकर अंगूठे और उंगली के बीच चिपकाकर देखें। अगर इसमें मोटी तार बनने लगे तो सौंफ डालकर मिला लें।

- इसके बाद पारे डाल दें और अच्छी तरह चलाते हुए पारों पर इसकी कोटिंग करें।

- आंच धीमी कर दें और मिलाते जाएं। जब सभी पारों में चाशनी अच्छी तरह कोट हो जाए तो आंच बंद कर दें और चलाते रहें।

- 6 मिनट तक चलाते रहें। आप पाएंगे पारे पर अच्छी तरह से गुड़ की कोटिंग हो गई है।

- तैयार गुड़ पारे को प्लेट पर निकाल लें।

- कुछ देर ठंडा कर लें। फिर मजे से खाएं और स्टोर करके रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश