Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही बनाए दिल्ली स्टाइल 'फ्राइड चिकन', हो जाएँगे इसके स्वाद के दिवाने #Recipe

हम आपके लिए फ्राइड चिकन की दिल्ली स्टाइल Recipe लेकर आए है जिसके स्वाद के आप दिवाने बन जाएँगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 1:52:25

घर पर ही बनाए दिल्ली स्टाइल 'फ्राइड चिकन', हो जाएँगे इसके स्वाद के दिवाने #Recipe

चिकन खाने वाले लोगों को फ्राइड चिकन बहुत पसंद आता है जिसे वे स्नैक्स के तौर पर भी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अधिकांश लोग बाहर होटल जाकर इसका स्वाद लेते है क्योंकि घर पर वह लजीज स्वाद नहीं आ पाता। लेकिन आज हम आपके लिए फ्राइड चिकन की दिल्ली स्टाइल Recipe लेकर आए है जिसके स्वाद के आप दिवाने बन जाएँगे। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 8 चिकन लेग पीस
- 2 कप पानी
- 1 टीस्पून नमक
* पहले मैरिनेशन की सामग्री
- 3 टेबलस्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट
- 1 टीस्पून नमक
- 1 नींबू का रस
* दूसरे मैरिनेशन की सामग्री
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
- 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून गरम मसाला
- 1 टीस्पून कसूरी मेथी
- 2 टेबलस्पून दही/हंग कर्ड
- 1 अंडा
- 2 टीस्पून कशमीरी लाल मिर्च
- 1/4 कप कॉर्न फ्लोर
- 1 टेबलस्पून मैदा
- फ्राई करने के लिए तेल
fried chicken,chicken recipe * बनाने की विधि :

- चिकन लेग पीसेस को साफ कर लें।

- चाकू से इन चीरा लगा लें।

- इन पीसेस को एक बर्तन में रखें और ऊपर से 2 कप पानी व नमक डालकर 2 घंटे के लिए रख दें।

- तय समय बाद चिकन को पानी फेंक दें और साफ पानी से एक बार धो लें।

- अब चिकन पीसेस पर, जिंजर-गार्लिक पेस्ट, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। ताकि मसाला चिकन पीसेस के कटे हुए भाग में भी भर जाए।

- मैरिनेशन के बाद चिकन पीसेस को ढककर 30 मिनट के लिए रख दें।

- आधे घंटे बाद चिकन पीसेस में लाल मिर्च, धनिया, जीरा, काली मिर्च, गरम मसाला पाउडर, कसूरी मेथी, दही, अंडा, कशमीरी लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। ऐसा मिलाना है कि सारा मसाला चिकन के कटे हुए भाग में घुस जाए।

- इसके बाद कॉर्न फ्लोर और मैदा डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लें। ऐसा करने से चिकन की नमी कम हो जाएगी और मसाले गाढ़ा हो जाएगा।

- मैरिनेशन के बाद फिर से चिकन पीसेस को 30 मिनट के लिए रख दें।

- कड़ाही में तेल डालकर मीडियम-हाई फ्लेम पर गर्म करें। इस बात का ध्यान रखें कि कड़ाही तेल से आधी भरी हो।

- इसमें सारे चिकन पीस डालें। एक मिनट के बाद चिमटे पलट लें। अब कड़ाही का ढक्कन लगाकर 10-12 मिनट तक चिकन को पकाएं। ऐसा करने से चिकन की कोटिंग जलेगी नहीं और ये अच्छी तरह पक जाएंगे।

- 10 से 12 मिनट के बाद चिकन पीसेस को एक प्लेट पर निकाल लें। यहां इस बात का ध्यान रखें कि चिकन पीसेस तलने के बाद पानी या जूस छोड़ने लगते हैं। इससे इनकी कोटिंग ढीली पड़ जाती है। इससे बचने के लिए 10 मिनट तक इन्हें प्लेट पर फैलाकर रख दें।

- अब तेल को हाई हीट पर गर्म करें।

- इसमें 4-5 चिकन पीसेस डालें और कड़ाही को फिर से ढक दें। 2 मिनट बाद ढक्कन हटाएं। इसी तरीके से बाकी चिकन पीसेस को भी फ्राई कर लें।

- तैयार है दिल्ली स्टाइल वाली फ्राइड चिकन। चटनी या सॉस के साथ खाएं-खिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology