Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मजेदार स्वाद के लिए बनाए 'छोले', जानें इसकी ढाबे वाली रेसिपी #Recipe

हम आपके लिए 'छोले' बनाने की ढाबे वाली रेसिपी Recipe लेकर आए हैं। आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 3:42:22

मजेदार स्वाद के लिए बनाए 'छोले', जानें इसकी ढाबे वाली रेसिपी #Recipe

अक्सर देखा गया है कि घर में कुछ अच्छा बनाने के तौर पर छोले की सब्जी बनाई जाती है, जिसे आप पूरी, भटूरे, टिकिया आदि के साथ खा सकते हैं। लेकिन घर के बने छोले में वह स्वाद नहीं बैठ पाता है जो ढाबे के छोले में होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'छोले' बनाने की ढाबे वाली रेसिपी Recipe लेकर आए हैं। आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- पिंडी छोले 250 ग्राम (10-12घंटे तक पानी में भिगोए हुए)
- टमाटर 3
- प्याज 2
- अदरक लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- चायपत्ती 2 छोटे चम्मच
- बेकिंग सोडा आधा छोटा चम्मच
- छोले मसाला 2 बड़ा चम्मच
- धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच
- अनार दाना 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
- हल्दी आधा छोटा चम्मच
- नमक 2 छोटा चम्मच
- तेल 3-4 बड़ा चम्मच
- बड़ी इलायची 1
- लौंग 5-6
- रोस्टेड कसूरी मेथी 1 बड़ा चम्मच
- दालचीनी का बड़ा टुकड़ा
- सोडा आधा छोटा चम्मच
- प्रेशर कूकर
- तड़का पैन
- तड़के लिए हींग
- घी एक बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च 2-3
- अदरक का एक इंच टुकड़ा, पतली स्लाइस में काट लें
- सजावट के लिए प्याज के छल्ले
- धनियापत्ती
dhaba style chole,chole recipe,main course recipe * बनाने की विधि :

- सबसे पहले प्याज और टमाटर को अलग-अलग पीसकर पेस्ट बना लें।

- इसके बाद मीडियम आंच में कूकर में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें।

- जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें प्याज का पेस्ट डालकर अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं।

- 7-8 मिनट बाद प्याज में खड़े मसाले यानी बड़ी इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर फिर से चलाते हुए भूनें।

- जब प्याज का पेस्ट हल्का सुनहरा होने लगे तो इसे जलने से बचाने के लिए आधी कड़छी पानी डाल लें।

- इसके बाद 2-3 मिनट तक भूनें फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।

- जब प्याज के पेस्ट अच्छी से खुशबू आने लगे तो इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर चलाते हुए पकाएं।

- टमाटर का पेस्ट जब तेल छोड़ने लगे तो इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं।

- 4-5 मिनट और पकाने के बाद इसमें पिसे मसाले डालें।

- 2-3 मिनट पकाने के बाद इसमें छोले डाल दें। इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा नहीं डालना।

- प्रेशर कूकर को आंच से उतार कर रख दें।

- फिर एक छोटे से बर्तन में एक कप पानी डालकर उबालने के लिए रखें।

- जब इसमें अच्छी तरह उबाल आ जाए तो 2 छोटे चम्मच चायपत्ती डालें।

- चायपत्ती में उबाल आने के बाद आंच से हटा लें।

- इसके बाद कूकर को फिर से आंच पर रखें और इसमें चायपत्ती वाला पानी छानकर डाल दें।

- फिर इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें।

- प्रेशर कूकर का ढक्कन लगाकर 6-7 सीटी लगाकर छोलों को पका लें।

- आंच बंद कर दें और प्रेशर खत्म हो जाने दें।

- ढक्कन खोलने के बाद आप पाएंगे की छोले बढ़िया तरीके से गल गए हैं।

- अब इसमें रोस्टेड कसूरी मेथी डालकर अच्छी मिक्स कर लें।

- अब तैयार कीजिए तड़के। इसके लिए तड़का पैन में घी गर्म करें। फिर इसमें हींग, हरी मिर्च और अदरक डालकर तड़काएं। इसे छोले पर डाल दें।

- लीजिए रेडी हो गए बेहतरीन छोले। भटूरे, रोटी या चावल के साथ मजे से खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology