न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Recipe : मेहमानों की खातिरदारी के लिए घर में बनाये शाही चम चम

दिवाली की मेहमान नवाजी के लिए कई महिलाये तो घर पर ही मिठाइयाँ तैयार कर लेती है, जिस की गुणवता पर उन्हें पूर्ण विश्वाश रहता है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 13 Oct 2017 6:39:10

Recipe : मेहमानों की खातिरदारी के लिए घर में बनाये शाही चम चम

दोस्तों दिवाली का त्यौहार नजदीक है और बाज़ार में दिवाली की खरीददारी अपने चरम पर आ चुकी है। दिवाली का त्यौहार हो और मिठाई की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता। दिवाली की मेहमान नवाजी के लिए कई महिलाये तो घर पर ही मिठाइयाँ तैयार कर लेती है, जिस की गुणवता पर उन्हें पूर्ण विश्वाश रहता है। ऐसे में एकदम नवीन और भिन्न किस्म की बेहद लज़ीज़ मिठाई है मीठे ब्रेड रोल, जिसे शाही चम् चम् के नाम से भी जाना जाता है, इसलिए आज हम आपको घर पर मीठे ब्रेड रोल कैसे बनाये बताने जा रहे है, तो आइये जानते है इसके बारे में...

आवश्यक सामग्री

ब्रेड - 8
मावा - 150 ग्राम
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
दूध - 1 कप
चीनी पाउडर- ¼ कप (40 ग्राम)
नारियल बुरादा - ¼ कप
इलायची - 4
बादाम - 7 से 8
काजू - 7 से 8
पिस्ते - 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
आरेंज फूड कलर - ½ पिंच से थोडा़ कम
घी - चमचम तलने के लिए

विधि

* ब्रेड के किनारे का गहरे रंग का हिस्सा चाकू की सहायता से काटकर अलग कर लीजिए। सारे ब्रेड के किनारे काटकर हटा लीजिए।

* काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार कर लीजिए, बादाम को भी छोटा-छोटा काट लीजिए। इलायची को छीलकर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए।

* चाशनी के लिए एक बर्तन ले लीजिए। इसमें चीनी और आधा कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए। चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिए। चाशनी को बीच-बीच में चमचे से चलाते रहिए।

* चाशनी चैक करने के लिए चमचे से चाशनी को गिराते हुए देखिए कि चाशनी में तार बन रहा है या नहीं। जब आखिरी बूंद चाशनी की चमचे से गिरती है तो वो लम्बे तार को बनाते हुए गिरती है, चाशनी बनकर तैयार है।

* पैन को गैस पर रखकर गरम कीजिए। इसमें क्रम्बल किया हुआ मावा डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए मावा के हल्का सा रंग बदलने और अच्छी खुश्बू आने तक इसे भून लीजिए। मावा भूनने के बाद इसमें फूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए और मावा को प्याले में निकाल लीजिए।

* मावा में कटे हुए कजू-बादाम और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। मावा के हल्का सा गरम रहने पर इसमें पाउडर चीनी डालकर मिक्स कर दीजिए। स्टफिंग बनकर तैयार है। स्टफिंग को आठ भागों में बांटकर छोटे-छोटे गोले बनाकर तैयार कर लीजिए।

* एक प्लेट मे थोडा़ दूध ले लीजिए और एक ब्रेड को दूध में डुबाकर निकाल लीजिए, दूध में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिए। दूसरी हथेली से दबाकर ब्रेड का दूध निकाल दीजिए। इसके ऊपर स्टफिंग रख दीजिए और ब्रेड को मोड़ दीजिए और चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर चमचम का आकार देकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिए। इस तरह सारी स्टफिंग एक-एक ब्रेड में डालकर तैयार करके चमचम बनाकर प्लेट में लगाकर रख लीजिए।

* चमचम तलने के लिए कढ़ाही में घी डालकर गरम कीजिए, घी के अच्छा गरम होने पर तैयार रोल उठाइए और गरम तेल में डालिए। रोल को कलछी से पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए और आग को मीडियम-हाई ही रखिए। तले हुए गोले को कलछी पर रखकर कुछ देर कढ़ाही के ऊपर रखिए ताकि अतिरिक्त घी कढ़ाही में वापस चला जाए। गोले को प्लेट में निकाल लीजिए।

* चमचम के लिए जो चाशनी बनाई है, अगर वो ठंडी होकर जम गई है तो उसे एक बार फिर से गरम करके ले लीजिए। इन गरम-गरम गोलों को चाशनी में डाल दीजिए और थोडी देर बाद प्लेट में निकाल लीजिए। इसी तरह सारे गोले तलकर चाशनी में डालकर थोडी़ देर बाद निकाल लीजिए।

* चमचम को नारियल के पाउडर में लपेटकर प्लेट में रख दीजिए और सारी चमचम नारियल पाउडर में लपेटकर प्लेट में रखते जाएं।

* चमचम बनकर तैयार है। चमचम को बीच में से काटकर इसके ऊपर पिस्ते डालकर इसे गार्निश कीजिए।

* चाशनी में डूबी मीठी स्वादिष्ट ब्रेड चमचम बनकर तैयार है आप इसे परोसिए और खाइए। ब्रेड चमचम को फ्रिज में रखकर 3-4 दिनों तक आराम से खाया जा सकता है।

ध्यान रखने वाली बाते

चीनी को गरम मावा में नहीं डालें क्योंकि गरम मावा में चीनी डालने से मावा पिघल जाता है और स्टफिंग पतली बनकर तैयार होती है।

चमचम तलने के लिए घी अच्छा गरम होना चाहिए। घी अगर अच्छा गरम न हो तो चमचम तेल को अपने अंदर सोख लेंगे।

चाशनी 1 तार की बनाकर तैयार करनी है। अगर चाशनी पतली होगी तो चमचम नरम बनकर तैयार होंगे और अगर चाशनी गाढी हुई तो चमचम में चाशनी अच्छे से समा नहीं पाएगी और चमचम मीठे नहीं बनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह