न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जग्गनाथ देव को प्रथम भोजन के रूप में अर्पित राजस्थान का प्रसिद्ध पकवान 'मालपुआ' #Recipe

मालपुआ मैदे से बनता है और इस पकवान को जग्गनाथ देव को दिन के प्रथम भोजन के रूप में अर्पित करते हैं। रबड़ी के मालपुआ राजस्थान का प्रसिद्ध पकवान है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Jan 2018 4:57:31

जग्गनाथ देव को प्रथम भोजन के रूप में अर्पित राजस्थान का प्रसिद्ध पकवान 'मालपुआ' #Recipe

जब भी कुछ मीठा खाने का मन हो और घर में कोई स्वीट्स न हो तो आप मालपुआ जरूर बनाइए। ये जल्दी से बन जाता है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगते हैं। मालपुआ मैदे से बनता है और इस पकवान को जग्गनाथ देव को दिन के प्रथम भोजन के रूप में अर्पित करते हैं। रबड़ी के मालपुआ राजस्थान का प्रसिद्ध पकवान है। मालपुआ का स्वाद और बढ़ जाता है जब उसमे रबड़ी की मिठास आ जाती है। इसे अक्सर त्योहारो पर बनाया जाता है। आप चाहे तो किसी भी फेस्टिवल पर भी बना सकती हैं या मेहमानों के लिए भी। तो आइए आज हम आपको मालपुआ बनाने की विधि बताते हैं...

आवश्यक सामग्री -

दूध - 2 कप
मावा या खोया - 200 ग्राम ( 1 कप ) कद्दू कस किया हुआ
मैदा - 100 ग्राम (1 कप)
चीनी - 300 ग्राम( 1 1/2 कप)
केसर - 20 - 25 टुकड़े (यदि आप चाहें)
घी - तलने के लिये
छोटी इलाइची - 3-4 (बारीक पीस लीजिये)
पिस्ते - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)

घोल तैयार करें :

* एक कप दूध को हल्का गरम करके पहले से कद्दूकस किये हुए मावे दूध में डालिये।

* अच्छी तरह एक दम मिलने तक फैट कर मिलाइये।

* अब इसमें मैदा मिलाकर अच्छी तरह हिलाइये जिससे घोल में गुठलियां न पड़े।

* बचा हुआ दूध थोड़ा थोड़ा करके मिलाईये।

* घोल को अच्छी तरह फैट कर जलेबी बनाने जैसा घोल तैयार कीजिये।

* मालपूआ बनाने के लिए घोल तैयार है। घोल को सैट होने के लिये 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये।

चाशनी बनायें:

* एक बर्तन में 1 1/2 कप चीनी में 1 कप पानी डाल कर गरम करने रखिये

* उबाल आने के बाद 2-4 मिनिट पकाइये, एक तार की पतली चाशनी बनाकर तैयार कीजिये।

* चाशनी में केसर और छोटी इलाइची डाल कर मिला दीजिये।

* मालपुआ डालने के लिए चाशनी तैयार है।

मालपुआ बनायें:

* चौड़ी कढाई जो गहरी कम हो (तई) घी डाल कर गरम कीजिये।

* 1 मालपूआ के लिये, 1 चमचा घोल या आधा चमचा घोल, गरम तेल में डालिये और अपने मन पसन्द साइज का मालपूआ बनाये।

* कढ़ाई के आकार के अनुसार 2 से 3-4 मालपुआ डाल दीजिये।

* मीडियम गैस फ्लेम पर मालपूआ को हलका ब्राउन होने तक तलिये।

* मालपूऐ को पलट कर दूसरी तरफ भी हल्का ब्राउन होने दीजिये।

* मालपूआ को पहले से तैयार चाशनी में डुबाइये 5 मिनिट तक डूबे रहने के बाद मालपूआ चाशनी से निकाल कर प्लेट में लगाइये और बारीक कटे पिस्ते डालकर सजाइये।

* गरमा गरम या ठंडे मालपुआ परोसिये।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह