Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Recipe : इस दीवाली घर में बनाये गुलाब जामुन से करें माँ लक्ष्मी को प्रसन्न

दीवाली की मेहमान नवाजी के लिए कई महिलाये तो घर पर ही मिठाइयाँ तैयार कर लेती है, जिस की गुणवता पर उन्हें पूर्ण विश्वाश रहता है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 14 Oct 2017 3:38:48

Recipe : इस दीवाली घर में बनाये गुलाब जामुन से करें माँ लक्ष्मी को प्रसन्न

दोस्तों दीवाली का त्यौहार नजदीक है और बाज़ार में दिवाली की खरीददारी अपने चरम पर आ चुकी है। दिवाली का त्यौहार हो और मिठाई की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता। दिवाली की मेहमान नवाजी के लिए कई महिलाये तो घर पर ही मिठाइयाँ तैयार कर लेती है, जिस की गुणवता पर उन्हें पूर्ण विश्वाश रहता है। ऐसे में मीठा खाना हो और गुलाब जामुन के लिए मन न ललचाए, ऐसा हो नहीं सकता, इसलिए आज हम आपको घर पर गुलाब जामुन कैसे बनाये बताने जा रहे है, तो आइये जानते है इसके बारे में...

आवश्यक सामग्रीgulab

गुलाब जामुन के लिए सामग्री-


100 ग्राम मावा (खोया)
एक बड़ा चम्मच मैदा
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
घी

चाश्नी के लिए सामग्री-

2 कप चीनी
2 बड़े चम्मच दूध थोड़ा पानी मिला हुआ
4 हरी इलायची पिसी हुई
2 कप पानी

विधि

गुलाब जामुन बनाने की विधि-

* एक बर्तन में मावा (खोया) हाथ से अच्छी तरह मैश करें। मावे में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए।

* अब मावे में बेकिंग सोडा और मैदा मिलाकर गूंदें, इसे न तो ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नर्म।

* ध्यान रहे मावा-मैदा सूखा नहीं रहना चाहिए। यदि सूखा लग रहा है तो हथेलियों को पानी से गीला करके उसे फिर गूंद लें।

* जब मावा-मैदा का गिश्रण अच्छी तरह गुंद कर तैयार हो जाए, तो इसको बराबर के छोटे बॉल में बांट लें।

* अब गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें ब्रेड का एक टुकड़ा डालकर फ्राई कर लें। जब ब्रेड घी में ऊपर आ जाए, तो आंच धीमी करके घी में गुलाब जामुन बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

* जब घी ठंडा होने लगे तो कड़ाही में बॉल्स डालने से पहले आंच तेज करके घी गरम करें और फिर गैस धीमी करके गुलाब जामुन सेंक लें। इन्हें सेंक कर एक प्लेट में निकाल कर रखें।

चाश्नी बनाने की विधि-

* चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच में रख दें और चीनी के घुलने तक इसे एक बड़ी चम्मच की मदद से चलाते रहें।

* जब चीनी घुल जाए, तो आंच तेज करके चाशनी को उबालें।

* अब चाशनी में दूध मिलाकर, उसे तेज आंच पर ही उबलने दें।

* चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। एक चम्मच में चाशनी लेकर उसे उंगली से चिपका कर देखें। यदि एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें। वरना थोड़ा और पकाएं और फिर चेक करें।

* इसके बाद चाशनी को एक छलनी से छान कर, फिर से गैस पर रख दें, और इसमें पिसी हुई इलायची मिलाकर एक मिनट तक और पकाएं।

* गैस बंद कर दें और इस तैयार चाशनी में गुलाब जामुन डाल दें। आधे घण्टे में गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे।

* तैयार स्वादिष्ट गुलाब जामुन, कटोरियों में रख कर खाएं और खिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology