न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के दिनों में ले 'सरसों के साग' का मजा, जानें इसको बनाने का पंजाबी तरीका #Recipe

आइये जानते है किस तरह घर पर बनाए पंजाबी जायके के साथ 'सरसों का साग'।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Feb 2019 4:57:22

सर्दियों के दिनों में ले 'सरसों के साग' का मजा, जानें इसको बनाने का पंजाबी तरीका #Recipe

सर्दियों के दिनों में अक्सर लोग मक्की की रोटी खाना पसंद करते हैं और इसके साथ अगर सरसों के साग मिला जाए तो यह मुंह का जायका बढ़ा देता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'सरसों के साग' बनाने की पंजाबी Recipe लेकर आए हैं, जो आपको स्वाद और सुगंध का भरपूर आनंद देगी। तो आइये जानते है किस तरह घर पर बनाए पंजाबी जायके के साथ 'सरसों का साग'।

* आवश्यक सामग्री :

- 500 gram सरसों के हरे पत्ते
- 150 gram पालक
- 100 gram बथुआ
- 250 gram टमाटर
- 2 कप पानी
- 1/4 कप मक्के का आटा
- 3 हरी मिर्च
- 1 टुकड़ा अदरक
- 1 टुकड़ा हींग
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून घी
- 2 टी स्पून तेल
- स्वादानुसार नमक

* बनाने की विधि :

- साग बनाने के लिए सबसे पहले पालक, सरसो और बथुए के पत्तो को अच्छी तरह साफ कर ले इन्हे एक बार पानी से भी धो ले ताकि इनके अंदर की धुल मिटटी साफ हो जाए। अब सभी पत्तो को थोड़ा मोटा काटकर कुकर में डाले साथ ही पानी डाले और उबलने के लिए रख दे। सीटी आने का इंतज़ार करे। एक सीटी आने पर गैस बंद कर दे और प्रेशर निकलने के लिए छोड़ दे।

- अब अदरक, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर बारीक़ पीस ले। अब कढ़ाई में तेल गरम करे उसमे मकई का आटा डाले और उसे अच्छी तरह से भून ले। भुनने के बाद आटे को प्लेट में निकाल कर रख ले।

- कढ़ाई के बचे हुए तेल में हींग और जीरा डाले। जीरा भुनने के बाद उसमे हल्दी, टमाटर अदरक का पेस्ट और लाल मिर्च डालकर सारे मसाले को अच्छी तरह से भुन ले। कुछ देर बाद मसाला तेल छोड़ने लगेगा।

- अब उबले हुए पत्तो को कुकर से निकाले और मिक्सी में बारीक़ पीस ले। इन पिसे हुए पत्तो को कढ़ाई में भुने हुए मसाले में डाले और अच्छी तरह से मिक्स करे। साथ ही मकई का आटा भी डाले।

- इस मिश्रण में आवश्यकता अनुसार पानी डाले साथ ही नमक डाले और कलछी की मदद से मिक्स कर ले। साग को पकने के लिए कुछ देर गैस पर ही छोड़ दे।

- 5-6 मिनट साग को गैस पर छोड़ दे आपका सैग पक जाए तो गैस बंद कर दे। आपका स्वादिष्ट साग तैयार है इसे बाउल में निकाले ऊपर से घी डालकर गरम गरम रोटी और पराठो के साथ परोसे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका