न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rakhi 2018 : चावल की केसरिया खीर बनाती है राखी के त्योंहार को स्वाद से भरपूर #Recipe

इस बार हम आपके लिए लाए हैं कुछ ख़ास तरीके से बनी गई खीर जिसका नाम है चावल की केसरिया खीर जो बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Aug 2018 2:09:07

Rakhi 2018 : चावल की केसरिया खीर बनाती है राखी के त्योंहार को स्वाद से भरपूर #Recipe

भारतीय घरों में किसी भी त्योंहार पर मीठे में खीर तो बनती ही हैं। आखिर खीर होती ही इतनी स्वादिष्ट हैं। अब इस राखी के त्योंहार Raksha Bandhan पर भी अधिकाँश घरों में खीर बनाने की प्लानिंग की जा रही हैं। लेकिन इस बार हम आपके लिए लाए हैं कुछ ख़ास तरीके से बनी गई खीर जिसका नाम है चावल की केसरिया खीर Kesariya Rice Kheer जो बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं। तो आइये जानते है इसे बनाने की विधि।

* आवश्यक सामग्री :

- बासमती टुकड़ा चावल- ¼ कप (50 ग्राम) (भीगे हुए)
- चीनी- ½ कप (100 ग्राम)
- किशमिश- 2 टेबल स्पून
- बादाम- 10 से 12 (कटे हुए)
- काजू- 10 से 12 (कटे हुए)
- इलाइची- 5 से 6
- केसर के धागे- 40 से 50
- दूध- 1 लीटर

* बनाने की विधि :

चावल की केसरिया खीर बनाने के लिए पहले टुकड़ा चावल को धोकर आधे घंटे पानी में भिगो दीजिए। एक बड़े बर्तन में दूध उबलने रख दीजिए। साथ ही थोड़ा सा दूध निकालकर केसर के धागे में डालकर मिक्स कर दीजिए। केसर अपना रंग छोड़ देगा। इसी बीच, मेवे काट लीजिए। प्रत्येक बादाम को 7 से 8 टुकड़े करते हुए काट लीजिए। काजू को भी बिल्कुल इसी तरह काट लीजिए। इलाइची को छीलकर दानें निकालकर पीसकर पाउडर बना लीजिए।

दूध में उबाल आने पर भीगे हुए चावल लीजिए और दूध में डालकर मिला दीजिए। इसे 1-1 मिनिट में चलाते हुए 10 मिनिट पका लीजिए। दूध चावल को इस तरह चलाते रहने से चावल बर्तन के तले पर नही लगेंगे। 10 मिनिट बाद, चावल फूल जाएंगे। इसमें मेवे- किशमिश, कटे हुए काजू- बादाम डाल दीजिए। थोड़े से काजू बादाम गार्निशिंग के लिए छोड़ दीजिए। खीर को 1-1 मिनिट में चलाते हुए मीडियम आग पर पकाइए। चमचे को बर्तन के तले तक ले जाते हुए चलाइए।

10 मिनिट बाद, खीर के गाढ़े होने पर इसमें दूध में भिगोकर रखी केसर और इलाइची पाउडर डाल दीजिए। इन्हें खीर में अच्छे से मिला दीजिए और खीर को 7 मिनिट और पका लीजिए। बाद में, खीर के और गाढ़े होने पर, खीर को चमचे से गिराकर देखें तो चावल और दूध साथ में गिर रहे हैं, खीर तैयार है। खीर में चीनी डाल दीजिए और खीर को चलाते हुए 1 से 2 मिनिट धीमी आग पर पका लीजिए ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए।

चीनी के घुलते ही, खीर बनकर तैयार है। इसे प्याले में निकाल लीजिए। स्वादिष्ट और बढ़िया केसर राइस खीर को गरमागरम या ठंडा जैसे चाहे परोस सकते हैं। खीर के ऊपर मेवे डालकर गार्निश कर दीजिए। इससे खीर के स्वाद के साथ-साथ यह दिखने में भी आकर्षक लगेगी। खीर को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखकर 2 से 3 दिन तक खाया जा सकता है। इतनी खीर परिवार के 4 से 5 सदस्यों को परोसी जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह