न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2019: व्रत में बनाए पौष्टिक 'कच्चे केले की टिक्की', मिलेगा स्वादिष्ट फलाहार

इन स्वादिष्ट टिक्की को आप फलाहारी हरी चटनी के साथ परोसें तो यह और भी स्वादिष्ट लगती हैं। तो इस बार व्रत के दिनों में आप भी बनाएँ कच्चे केले की टिक्की

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Oct 2019 2:52:31

Navratri 2019: व्रत में बनाए पौष्टिक 'कच्चे केले की टिक्की', मिलेगा स्वादिष्ट फलाहार

सभी व्रत में आमतौर पर केला तो खाया जाता ही हैं। कच्चे केले से बने यह फलाहारी टिक्की स्वाद में तो लाजवाब हैं ही सेहत के लिए भी सही हैं। आप इन टिक्की को बहुत कम चिकनाई लगाकर तवे पर सेक सकते हैं। इन स्वादिष्ट टिक्की को आप फलाहारी हरी चटनी के साथ परोसें तो यह और भी स्वादिष्ट लगती हैं। तो इस बार व्रत के दिनों में आप भी बनाएकच्चे केले की टिक्की।

सामग्री

- कच्चे केले 5-6 मध्यम
- हरी मिर्च 4
- सेंधा नमक 1¼ छोटा चम्मच/ स्वादानुसार
- कटा हरा धनिया 2-3 बड़ा चम्मच
- घी/ तेल सेकने/तलने के लिए

बनाने की विधि

- कच्चे केले को धोकर इसे बीच से दो टुकड़ों में काट लें। केले को गलने तक उबालें। मैने केले को प्रेशर कुकर में एक सीटी लेकर उबाला है।उबले केले को थोड़ा ठंडा होने दें।

- हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर काट लें।उबले हुए केले को छील लें। अब इसे अच्छे से मसल लें।एक कटोरे में मसले हुए केले, कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, और नमक लें और सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ।

- अब इस मिश्रण को 16 बराबर हिस्सों में बाट लें और फिर इसको टिक्की के जैसे आकार दे लें।

- इन केले की टिक्की को आप 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ऐसा करने से सेकते समय टिक्की फटती नही हैं।

- आप इन टिक्की को सेक सकते हैं या फिर तल भी सकते हैं। टिक्की को सेकने के लिए एक तवा गरम करें। तवे में ज़रा सा घी लगाकर टली को चिकना करें अब टिक्की को दोनों तरफ से लाल होने तक सेक लें।

- एक पैन में घी/ तेल गरम करें। जब घी गरम हो जाए तो इसमें केले की टिक्की को गरम घी में मध्यम से तेज आँच पर लाल होने तक तल लें। मैने टिक्की को काफ़ी कम घी में तला है जिसे कि शैलो फ्राइयिंग कहते हैं लेकिन आप इन्हे डीप फ्राइ यानि की तल भी सकते हैं।तली हुई केले की टिक्की को किचन पेपर पर निकाल लें।

- स्वादिष्ट केले की टिक्की अब तैयार हैं परोसने के लिए। आप इन स्वादिष्ट टिक्की को व्रत की चटनी के साथ भी परोस सकते हैं। आप टिक्की और चटनी के साथ अदरक की चाय या फिर दही की लस्सी भी सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब