Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पिज्‍जा सैंडविच देगा आपको बेहतरीन स्वाद, आज ही करें ट्राई #Recipe

पिज्जा सैंडविच खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और सबसे बड़ी बात यह कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो लीजिए पिज्‍जा सैंडविच बनाने की विधि और आज ही ट्राई करिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Nov 2019 2:00:42

पिज्‍जा सैंडविच देगा आपको बेहतरीन स्वाद, आज ही करें ट्राई #Recipe

आज हम आपके लिए पिज्‍जा सैंडविच रेसिपी (Pizza Sandwich Recipe) लेकर आये हैं। आपने सैंडविच तो बहुत सी खाई होंगी, पर क्या कभी पिज्जा सैंडविच खाई है? पिज्जा सैंडविच खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और सबसे बड़ी बात यह कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो लीजिए पिज्‍जा सैंडविच बनाने की विधि और आज ही ट्राई करिए।

आवश्यक सामग्री

- ब्रेड स्लाइस 8
- टमाटर 2
- शिमला मिर्च 1
- पनीर 100 ग्राम
- बीन्स 6-7
- हरी मिर्च 2
- काली मिर्च 1/4 चम्‍मच
- ऑलिव ऑयल 2 छोटे चम्‍मच- चीज़ आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
पिज्‍जा सैंडविच बनाने की विधि

- पिज्‍जा सैंडविच रेसिपी के लिये सबसे पहले सैंडविच की भरावन तैयार करेंगे। इसके लिए शिमला मिर्च, टमाटर, बींस, हरी मिर्च को धो लें और सभी को अलग-अलग बारीक काट लें। साथ ही पनीर को कद्दूकस कर लें।

- अब एक फ्राई पैन को गैस पर रख गरम करें। पैन गरम होने पर उसमें एक छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। तेल गरम होने पर उसमें टमाटर डालें और चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक वह गल ना जाए।

- इसके बाद पैन में कटी हुई शिमला मिर्च और बींस डालें कर चलाते हुए दो मिनट पकायें। फिर नमक, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, और पनीर डालें और चलाने के बाद ढ़क कर 2 मिनट पका लें।

- अब सैंडविच मेकर को गरम करें। ब्रेड का एक पीस लेकर उसपर चीज़ की एक लेयर लगायें। उसके ऊपर भरावन सामग्री को बराबर से फैला दें। इसके बाद ब्रेड का दूसरा पीस ऊपर से रख दें। ऐसे ही ब्रेड के सारे पीस तैयार कर लें।

- सैंडविच मेकर पर बचा हुआ ऑलिव आयल डालें और उसमें सैंडविच रख कर 2-3 मिनट के लिए सेंक लें।

- लीजिए, आपकी पिज्‍जा सैंडविच बनाने की विधि कम्‍पलीट हुई। अब आपकी पिज्जा सैंडविच तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और पिज्‍जा सॉस के साथ आनंद लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology