Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर वेज इडली

झटपट बन जाने वाला हल्का-फुल्का और हैल्थी स्नैक्स पनीर इडली, बच्चों के टिफिन के लिए बहुत ही बेहतरीन विकल्प.

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 May 2017 2:01:52

पनीर वेज इडली

आवश्यक सामग्री
दही- 1 कप (फैंटा हुआ)
सूजी- ½ कप (100 ग्राम)
बेसन- ½ कप (50 ग्राम)
पनीर- 125 ग्रामगाजर- ½ कप (बारीक कटी हुई)
शिमला मिर्च- ½ कप (बारीक कटी हुई
)हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल- 2 टेबल स्पून
काली सरसों के दाने- ¼ छोटी चम्मच
करी पत्ते- 10 से 12
ईनो फ्रूट सॉल्ट- 1 छोटी चम्मच

विधि-

1.एक बड़े प्याले में सूजी, बेसन और दही डाल दीजिए और इन्हें अच्छे से मिक्स कर लीजिए ताकि बैटर में किसी भी प्रकार की गुठलियां ना रहे. बैटर में पहले बहुत थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लीजिए. फिर, घोल में गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च और नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. बैटर को 15 मिनिट के लिए रख दीजिए. इससे सूजी और बेसन फूलकर तैयार हो जाएंगे. इसी बीच पनीर कद्दूकस कर लीजिए.

2.बैटर के फूलने पर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर मिक्स कर दीजिए. बैटर गाढ़ा दिख रहा हो, तो थोड़ा सा पानी मिला लीजिए.

3.इडली के सारे सांचों में थोड़ा सा तेल लगा लीजिए. साथ ही इडली बनाने के लिए कुकर में 1.5 से 2 कप पानी डालकर गरम होने रख दीजिए. बैटर में सबसे बाद में ईनो फ्रूट सॉल्ट डालिए और इसके ऊपर 1 छोटी चम्मच पानी डाल दीजिए. इसे सिर्फ ईनो के मिलने तक मिक्स कर लीजिए. बैटर को बहुत तेज और बहुत ज्यादा देर तक मत फैंटिए. इस बैटर को बनाने में ½ कप से कम पानी का उपयोग किया है

.4.सांचों में थोड़ा-थोड़ा बैटर डाल दीजिए और सांचों को स्टेन्ड में लगाकर स्क्रू फिट करके कुकर में उबल रहे पानी में रख दीजिए. कुकर को बंद कर दीजिए लेकिन इसके ढक्कन पर सीटी मत लगाइए. इडली को मध्यम आग पर 10 से 12 मिनिट पकने दीजिए.

5.12 मिनिट बाद, गैस बंद करके कुकर का ढक्कन खोलिए और इडली चैक कर लीजिए. इडली काफी फूली दिखाई देगी. इसे अंदर से चैक करने के लिए इडली के बीच में चाकू डालकर वापस निकालकर देखिए. इसमें बैटर लगकर नही आ रहा है, तो इडली पककर तैयार है. कुकर से इडली स्टेन्ड बाहर निकाल लीजिए और स्क्रू खोलकर सांचों को अलग-अलग कर लीजिए ताकि इडली जल्दी से ठंडी हो जाए

6.इडली के थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, इन्हें चाकू की मदद से सांचों से निकालकर प्लेट में रख दीजिए. बहुत ही ज़ायकेदार पनीर इडली तैयार है. इन्हें और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इनके ऊपर तड़का डालिए.

7.तड़का पैन गैस पर गरम कीजिए. इसमें 1 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल में सरसों के दाने डालकर भून लीजिए. सरसों भुनने के बाद, गैस बंद कर दीजिए और इसमें करी पत्ते डाल दीजिए. इडली के ऊपर थोड़ा-थोड़ा तड़का डाल दीजिए. 8.बहुत ही स्पंजी और टेस्टी पनीर इडली खाने के लिए तैयार हैं. इसे नारियल की चटनी, मूंगफली के दानों की चटनी, टमैटो केचअप या किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व कीजिए.

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology