अक्सर व्रत के दिनों में सबसे ज्यादा साबूदाना ही खाया जाता हैं। आपके साबूदाने की खिचड़ी, टिक्की आदि का स्वाद चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी साबूदाने की खीर का स्वाद लिया हैं। इसलिए अज हम आपके लिए साबूदाने की लजीज खीर बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जो अपने स्वादिष्ट और लाजवाब स्वाद से आपका पेट भर देगी। तो आइये जानते हैं साबूदाने की खीर बनाने की Recipe के बारे में।
*
आवश्यक सामग्री :- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- आधा कप साबूदाना
- 150 ग्राम शक्कर
- पाव कटोरी काजू-पिस्ता
- बादाम की कतरन
- 3-4 केसर के लच्छे
- 1 चम्मच पिसी इलायची
- 2 छोटे चम्मच कन्डेंस्ड मिल्क
![साबूदाने की लजीज खीर, नवरात्रि उपवास में देगी आपका साथ #Recipe navratri,navratri special,recipe sabudana kheer,sabudana kheer]()
*
बनाने की विधि :- खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व साबूदाने को धोकर भीगो दें।
- अब एक बर्तन में दूध को गरम कर अच्छा उबलने दें।
- तत्पश्चात एक अलग कटोरी में एक छोटा चम्मच गरम दूध लेकर केसर गला दें।
- अब उबल रहे दूध में भीगा हुआ साबूदाना डाल दें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
- एक अलग कटोरी में कन्डेंस्ड मिल्क घोलकर दूध में मिला दें।
- अब साबूदाने को तब तक पकाएं जब तक कि वह कांच जैसा चमकने न लगे।
- फिर शक्कर मिलाकर 5-7 उबाल आने तक पकाएं और आंच को बंद कर दें।
- ऊपर से कटे मेवे, केसर और इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- तैयार साबूदाने की लजीज खीर सर्व करें।