न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि स्पेशल : स्वादिश बंगाली 'छैना खीर', मुंह में घुल जाएगा इसका स्वाद #Recipe

खासतौर पर बंगाल में इस त्योहार का माहौल देखने लायक होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 4:17:58

नवरात्रि स्पेशल : स्वादिश बंगाली 'छैना खीर', मुंह में घुल जाएगा इसका स्वाद #Recipe

नवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। खासतौर पर बंगाल में इस त्योहार का माहौल देखने लायक होता हैं। बंगाल में नवरात्रि के त्योहार में कई विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं, उसमें से एक है 'छैना खीर' जिसकी Recipe आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसमें बंगाली रसगुल्ले को दूध में डालकर बंनाया जाता हैं। तो आइये जानते हैं स्वादिश बंगाली 'छैना खीर' बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- क्रीम दूध ½ लीटर (छैना बनाने के लिए)
- क्रीम दूध 1 लीटर (दूध को गाढा़ करने के लिए)
- चीनी 1 कप (225 ग्राम)
- पाउडर चीनी ¼ कप (40-50 ग्राम)
- नींबू 1
- केसर 15-20 धागे
- छोटी इलायची 4-5
- पिस्ते 7-8

recipe chena kheer,recipe,navratri special,navratri food,bangali sweet

* बनाने की विधि :

- दो अलग-अलग बर्तन लीजिए, एक में दूध गाढा़ होने के लिए रख दीजिए और दूसरे में छैना बनाने के लिए।

- नीबू का रस निकाल कर उसमें उतना ही पानी मिला लीजिये। दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, यानि कि 3-4 मिनिट रखने के बाद, थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिये। छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल कर निकाल दीजिये ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे। कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये। रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है।

- खीर के लिये दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये और गाढा़ होने दीजिए, थोड़ी थोड़ी देर में दूध को चलाते रहिये, ताकि दूध कढ़ाई के तले में न लगे। इलायची का पाउडर बना लीजिए और पिस्ते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। दूध गाढ़ा होने पर, इलाइची पाउडर, केसर के धागे और पाउडर चीनी डालकर मिला दीजिये।

- छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 5-6 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये। इतने छैना से लगभग 60- 65 के करीब छैना गोले बनकर के तैयार हो जाते हैं।

- कुकर में चीनी डालिये, ढाई कप पानी मिलाइये और आग पर चाशनी बनाने के लिये रख दीजिये। चीनी को पानी में अच्छी तरह से घूलने तक और उबाल आने तक पका लीजिए।

- चीनी में उबाल आने पर, छैना से बनी गोलियां डाल दीजिए, कुकर को बंद कर दीजिये, और कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी करके 10 -12 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए। गैस बन्द कर दीजिये

- कुकर के प्रैशर समाप्त होने पर कुकर में से छैना को निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए। छैना के ठंडा होने पर इसे गाढे़ दूध में डाल दीजिए और धीमी आंच पर 5-6 मिनिट के लिए पकने दीजिए।

- खीर बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए और पिस्ते से सजाईये। छैना खीर को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए। ठंडी छैना खीर परोसिये और खाइये।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज