न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि स्पेशल : बंगाली मिठाई 'रसकदम' देगी स्वाद का जायका, घर पर बनाए बड़ी आसानी से #Recipe

जिसे आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं और इसके स्वाद का जायका ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 4:17:01

नवरात्रि स्पेशल : बंगाली मिठाई 'रसकदम' देगी स्वाद का जायका, घर पर बनाए बड़ी आसानी से #Recipe

नवरात्रि का त्योहार हो और बंगाली मिठाई ना बनाई जाए तो त्योहार अधूरा सा लगने लगता हैं। इसलिए अज हम आपके लिए बंगाली मिठाई 'रसकदम' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जिसे आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं और इसके स्वाद का जायका ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- मावा 1 कप ( 250 ग्राम)
- चीनी पाउडर 1/2 कप से थोड़ी अधिक ( 100 ग्राम )
- पनीर 1 कप क्रम्बल किया हुआ ( 200 ग्राम)
- चीनी 3/4 कप (150 ग्राम)
- कॉर्न फ्लोर 2 छोटे चम्मच
- 1 नीबू का रस
- पीला कलर 1 पिंच
- केसर 10-12 धागे
- फूल क्रीम दूध 500 ग्राम

recipe bangali raskadam,recipe,navratri special,navratri food,bangali sweet

* बनाने की विधि :

- रसकदम बनाने के लिए सबसे पहले छैना बनाकर तैयार कर लीजिए। दूध गरम होने के लिए रख दीजिए। जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दीजिए और दूध को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए। दूध के 80 % गरम रह जाने पर, नींबू के रस में 2 चम्मच पानी मिला कर, थोड़ा-थोड़ा डालते हुये मिलाइये।

- दूध पूरी तरह से फट जाए तो दूध में से पानी अलग तथा छैना अलग हो जाता है। तब आप नींबू का रस डालना बंद कर दीजिए। छैना को एक साफ़ कपड़े, सूती कपड़े में डाल कर छान लीजिए, हाथ से दबा कर सारा पानी निकाल दीजिये। तथा छैना के ऊपर ठंडा पानी डाल दीजिए, ऎसा करने से इसमें से नींबू का सारा स्वाद हट जाएगा। कपड़े को चारों तरफ़ से हाथों से उठाकर दबाते हुए छैनाका सारा पानी निकाल दीजिए। रसगुल्ले बनाने के लिए छैना तैयार हो चुका है।

- छैना को अलग थाली में निकाल लीजिए, और हाथों से मसल-मसलकर चिकना कीजिए। कॉर्न फ्लोर और पीला रंग डालिये और मिलाते हुए, छैना को मलिये और चिकना कर लीजिए। रसगुल्ले बनाने के लिए छैना तैयार है। छैना से छोटे-छोटे गोले बनाकर कर थाली में रखते जाइए। सारे गोले बना लीजिये।

- कुकर में चीनी और 2 कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिए, चीनी को पानी में घुलने तक पका लीजिये, चाशनी में केसर के धागे डाल दीजिये और चाशनी में उबाल आने दीजिये।

- उबलती चाशनी में छैना से बने हुए गोले डाल दीजिए। कुकर को बन्द कर दीजिए और 1 सीटी आने तक पकने दीजिए। सीटी आने के बाद गैस को धीमा कर दीजिए और रसगुल्लों को धीमी मीडियम आंच पर 8-10 मिनिट पकने दीजिए।

- इसके बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर समाप्त होने पर रसगुल्लों को निकालें। रसगुल्लों को 2-3 घंटे तक चाशनी में ही रहने दीजिए इसके बाद इन्हें छलनी की मदद से छान लीजिए ताकि सारी चाशनी निकल जाए।

- पनीर को कद्दूकस कर लीजिए और कढा़ई में डालकर लगातार चलाते हुए भून लीजिए। पनीर ड्राई होकर हल्का ब्राउन हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और भुने पनीर को प्लेट में निकाल लीजिये।

- कद्दूकस किए हुए मावा में पाउडर चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। अब मावा से लड्डू के आकार के लगभग 11 छोटे-छोटे गोले तोड़ लीजिए। एक गोले को उठा कर इसको चपटा करके बढा़ थोड़ा बड़ा कर लीजिये। फिर इसमें एक रसगुल्ला रखकर चारों ओर खोया से बंद करके गोल लड्डू का आकार दे दीजिए।

- इस गोले को भूने पनीर पर लपेट कर थाली में रख दीजिए सारे रसकदम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए। रसकदम को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख कर उसके बाद सर्व कीजिए। रसकदम फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाये जा सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज