न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2018 : होली के अवसर पर बनाइए 'मटर की मठरी' #Recipe

स्वाद में एकदम अलग खस्ता मसाला मटर की मठरी किसी भी समय के लिए उम्दा स्नैक्स हैं.

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Feb 2018 5:43:51

Holi 2018 : होली  के अवसर पर बनाइए 'मटर की मठरी' #Recipe

स्वाद में एकदम अलग खस्ता मसाला मटर की मठरी किसी भी समय के लिए उम्दा स्नैक्स हैं.

आवश्यक सामग्री -

हरे मटर के दाने- 1 कप
हरी मिर्च- 4
मैदा- 1.5 कप
हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी)
जीरा- ½ छोटी चम्मच
अजवायन- ¼ छोटी चम्मच
नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल- ¼ कप (मोयन) + तलने के लिए

विधि -

* मिक्सर जार में मटर के दानें और हरी मिर्च डालकर दरदरा पीस लीजिए.

* सख्त आटा गूंथिए

किसी बड़े प्याले में मैदा लीजिए. इसमें दरदरी पिसी मटर-मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च, जीरा, अजवाइन और नमक डाल दीजिए. साथ ही, इसमें ¼ कप तेल भी डाल दीजिए. सारी चीजों को मिलाकर बिल्कुल सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिए. आटे को ढककर 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए.

* मठरी बेलिए

20 मिनिट में आटा सैट होकर तैयार है. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर हाथ को चिकना कर लीजिए. आटे को थोड़ा सा और मसल लीजिए. फिर, आटे को दो भागों में बांट लीजिए. एक भाग उठाइए और इससे बड़ी गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए. इसे थोड़ा सा मोटा परांठा जैसा बेलकर तैयार कर लीजिए.

* मठरियों को आकार दीजिए

मठरियों को दिल का आकार देने के लिए दिल के आकार का कटर लीजिए और बेले हुए परांठे पर रखकर दबाइए और हार्ट शेप मठरियां काट लीजिए. अतिरिक्त आटे को हटा दीजिए और उसे फिर से गोला बनाकर बेलकर काटकर तैयार कर लीजिए.

*मठरियों को काटने के बाद फॉर्क की सहायता से काटे के निशान लगा दीजिए ताकि मठरियां एकदम खस्ता बनें और ये पूरी की तरह फूले ना. इन्हें प्लेट में निकालकर रख लीजिए.

*मठरियां तलिए

कड़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए. सारी मठरियां इसी तरह बेलकर तैयार कर लीजिए.
कड़ाही के ऊपर हाथ ले जाकर देखिए कि हाथ पर थोड़ी गरमाहट लग रही है, तेल गरम है. हल्के गरम तेल में एक मठरी डालकर देख लीजिए कि मठरी सिक रही है. फिर, सारी मठरियां तलने के लिए डाल दीजिए. गैस धीमी ही रखे. जैसे ही मठरियां तैरकर ऊपर आ जाएं, वैसे ही मठरियों को पलट दीजिए. मठरियों को इसी तरह पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए.

*सिकी हुई मठरियों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए. इनमें से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए इन्हें निकालते समय कड़ाही के किनारे पर कल्छी पर रोककर रखिए. सभी मठरियों को इसी प्रकार तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार की मठरियां तलने में 10 से 11 मिनिट लग जाते हैं.

*सारी मठरियां तैयार करने के बाद, जो आटा बचे उसे बेलकर गोल मठरी बना लीजिए और फॉर्क से निशान लगाकर बाकी मठरियों के साथ तलने के लिए डाल दीजिए. इतने आटे में 35 मठरियां बनकर तैयार हो गई हैं.

*मटर की मठरियां बनकर तैयार हैं. इन क्रिस्पी और टेस्टी मठरियों को चाय या कॉफी के साथ सर्व कीजिए या फिर दिन में किसी भी समय स्नैक्स के रूप में खाइए. मठरियों को पूरी तरह ठंडा होने के बाद किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे एक माह तक खाते रहिए.

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज