भोजन का मजा तब बढ़ जाता हैं जब उसके साथ टेस्टी रायता हो, क्योंकि चटपटा रायता आपके टेस्ट को बढाने का काम करता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर 'केला अनार रायता' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इस तेते को आप नवरात्रि के उपवास में भी काम में ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं 'केला अनार रायता' बनाने की Recipe के बारे में।
*
आवश्यक सामग्री : - दो कप दही
- दो केले बारीक कटे हुए
- आधा कप अनार
- दो छोटे चम्मच चीनी
- नमक स्वादानुसार
- एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच
![नवरात्रि स्पेशल : स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर 'केला अनार रायता', कर सकते हैं फलाहार के तौर पर सेवन #Recipe kela anar raita,recipe kela anar raita,recipe,falahar raita]()
*
बनाने की विधि : - एक बर्तन में दही, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चीनी और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मिलाने के बाद इसमें अनार और केला डालें।
- अब इसे अच्छे से मिला लें और दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- तय समय के बाद इसे फ्रिज से निकाल कर खाने के साथ सर्व करें।